Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan News: नालागढ़ के खनोवा गांव में झंडा चढ़ाते 3 लोग करंट की चपेट में, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Solan Crime News: नालागढ़ के बैरछा पंचायत के खनोवा गांव में रविवार को नगर खेड़ा स्थापना दिवस पर झंडा चढ़ाने के दौरान बिजली का झटका लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
Mandi news Mandi Nursing Student Suicide Solan News Shimla News Sirmour Prisoner Death - Prisoner dies in Nahan: शिमला में 2004 में हुई हत्या के केस में नाहन जेल में सजा काट रहे कैदी की मौत Kullu News , Solan News

Solan News: महाशिवरात्रि के पावन मौके पर हिमाचल के सोलन जिले में एक ऐसा हादसा हुआ जिसने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। जिले के नालागढ़ के खनोवा गांव में नगर खेड़ा स्थापना दिवस पर झंडा चढ़ाने के दौरान हाई टेंशन लाइन से करंट लगने से तीन लोग झुलस गए। 45 वर्षीय हरि सिंह की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर है।

जानकारी के मुताबिक नालागढ़ के बैरछा पंचायत के खनोवा गांव में रविवार को नगर खेड़ा स्थापना दिवस मनाया जा रहा था। गांव वालों ने भंडारे का आयोजन किया और उत्सव के दौरान पुराने झंडे को उतारकर नया झंडा चढ़ाने की रस्म निभा रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  सोलन के इन क्षेत्रों में पंचायत उप चुनाव के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता लागू

झंडा चढ़ाने के लिए इस्तेमाल की जा रही लोहे की पाइप अचानक ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से टकरा गई। जैसे ही पाइप लाइन से छूई, बिजली का तेज झटका लगा और तीन लोग एक साथ करंट की चपेट में आ गए। तीनों बेहोश होकर गिर पड़े।

हादसे की चपेट में आए लोगों में हरि सिंह पुत्र माड़ू राम (45), हरि सिंह पुत्र लेख राज और अवतार सिंह पुत्र मेहर चंद शामिल थे। गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने जल्दबाजी में तीनों घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने हरि सिंह की हालत बहुत नाजुक देखकर उन्हें बिलासपुर के एम्स रेफर कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  रुचि संस्था ने पांच पंचायतों के लोगों को वितरित की निशुल्क खाद्य पदार्थों की किटें

बैरछा पंचायत के पूर्व प्रधान जोगिंद्र सिंह जिंदू ने अपनी कार से हरि सिंह को एम्स पहुंचाया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाकी दो घायलों का इलाज अभी चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि मृतक के शव को नालागढ़ लाया जा रहा है। सोमवार को नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम होगा। पुलिस हादसे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हाई टेंशन लाइन के पास इतने करीब झंडा चढ़ाने की व्यवस्था क्यों थी।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Solan Crime News Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News in Hindi Solan News today Solan News Update Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now