Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कूड़े के लिए दुकानदार-सफाई कर्मियों के बीच खूनी झड़प,आधा दर्जन लोग घायल

कूड़े के लिए दुकानदार-सफाई कर्मियों के बीच खूनी झड़प

प्रजासत्ता|
औधोगिक क्षेत्र नालागढ़ में बर्फानी चौक के पास एक दुकानदार व सफाई कर्मी के बीच कूड़े को लेकर हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया| दोनों के बिच बहस से शुरू हुई लड़ाई दो गुटों का खुनी संघर्ष बन गई| पहले तो जमकर लड़ाई झगड़ा हुआ और उसके बाद एक तरफ से पत्थरबाजी दूसरी तरफ से डंडों व तेजधार हथियार से भी हमला कर दिया गया| हमले में सफाई कर्मियों के करीबन आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं

मिली जानकरी मुताबिक दुकानदार अपनी दुकान खोल रहा था तभी सफाई कर्मी कूड़ा उठाने के लिए आया| कूड़े को लेकर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया| झगड़ा इतना बढ़ गया कि सफाई कर्मी ने अपने रिश्तेदारों को मौके पर बुला लिया और दुकानदार के पक्ष में भी लोग मौके पर पहुंच गए| दोनों गुटों में पत्थरबाजी, डंडों व तेजधार हथियार से झगड़ा हुआ| करीबन 2 घंटे तक सफाई कर्मियों द्वारा जमकर हंगामा किया गया. इसी बीच में बर्फानी चौक पर सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सूचना मिलते ही पुलिस थाना नालागढ़ से पुलिस की टीम की मौके पर पहुंची| इसके बाद हंगामा कर रहे लोगों को शांत करवाया गया और उन्हें कार्रवाई का भी आश्वासन दिया गया| फिलहाल पुलिस ने मौके का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी घायलों का नालागढ़ के सिविल अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है|

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now