Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अपनी मांगों को लेकर विधायक विनोद सुल्तानपुरी से मिला प्रतिनिधिमंडल

अपनी मांगों को लेकर विधायक विनोद सुल्तानपुरी से मिला प्रतिनिधिमंडल

कुमारहट्टी व साथ व लगते क्षेत्रों के 25-30 ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल,कालका शिमला नेशनल हाइवे से टीसीपी विभाग द्वारा, लगाए गए वैली एक्ट को पूरी तरह, हटाए जाने तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग नंबर 5 के किनारे मकान बनाने के लिए सेट बैक में रिलैक्सेशन देने की मांग को ले कर,आज कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी से, सुल्तानपुर में उनके कार्यालय में मिला।

प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से, आग्रह किया कि कालका शिमला नेशनल हाईवे के किनारे कुमारहट्टी खाली,बाड़ा, कलोल,रुन्दनघोड़ो,व साथ लगते क्षेत्र से, टीसीपी के द्वारा लगाया गया, वैली एक्ट पूरी तरह से समाप्त किया जाए। उल्लेखनीय है कि, परवानू से धर्मपुर तक पूरे क्षेत्र में वैली एक्ट को विभाग द्वारा पहले ही समाप्त किया जा चुका है। मात्र 3 किलोमीटर के दायरे में, वैली एक्ट अभी भी लगा हुआ है। जिसमें सड़क से डेढ़ मीटर से ऊपर, निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता। जिसके चलते इस क्षेत्र में रहने वाले हजारों ग्रामीण अपने मकान बनाने व व्यापारिक उद्देश्यों से अपनी जगह का प्रयोग करने से वंचित है।

लोगों ने यह भी मांग थी कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग नंबर 5 के किनारे मकान बनाने के लिए बहुत ज्यादा सेट बैक छोड़ने पड़ते हैं। जबकि यह जमीने उन्होंने राष्ट्रीय उच्च मार्ग नंबर पांच के बनने से पहले खरीदी या पुश्तैनी रूप से पाई हैं। सैट बैक इतने ज्यादा हैं कि, उनके मकान के लिए समुचित जमीन ही नहीं बच रही है। उनकी मांग है कि, उन्हें या तो शर्ट बैक में रिलैक्सेशन दी जाए अन्यथा एनएचएआई उनकी पूरी जमीन का अधिग्रहण कर ले। विधायक सुल्तानपुरी ने आए हुए प्रतिनिधि मंडल को पूरी तरह आश्वस्त किया कि, वह शीघ्र ही इस पूरे मामले को मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से उठाएंगे वह इस पूरे क्षेत्र से वैली एक्ट पूरी तरह हटाने का प्रयास करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में गुरुदेव शर्मा, पंकज, कुलविंदर सिंह, बिंदु, जयपाल अग्रवाल, सुरेंद्र स्याल,चेतराम शर्मा, हेमंत शर्मा,ईशान शर्मा, पिंकी, रामकिशन शर्मा व अन्य लोग उपस्थित थे।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now