Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आरएसएस परवाणू द्वारा किया गया पथ संचालन व शस्त्र पूजन का आयोजन

आरएसएस परवाणू द्वारा किया गया पथ संचालन व शस्त्र पूजन का आयोजन

अमित ठाकुर | परवाणू
आज परवाणू में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचालन व शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय स्वयं संघ परमाणु के समस्त कार्यकर्ता व पदाधिकारी सेक्टर-6 स्थित आयोजित संघ शक्ति स्थान पर एकत्रित हुए, तत्पश्चात सभी संघ के कार्यकर्ता आयोजित शक्ति स्थान से मार्च करते हुए परवाणू के अन्य क्षेत्रों से परवाणू गुम्मा तक पथ संचालन करते हुए नजर आए|

राष्ट्रीय स्वयं संघ परमाणु द्वारा संचालित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर क्षेत्रीय प्रचारक बनवीर सिंह मुख्य रुप में उपस्थित रहे उनके साथ नगर संघचालक अजय कपूर व नगर कार्यवाहक हंसराज, राष्ट्रिय स्वयम सेवक संघ के वरिष्ठ सदस्य व पार्षद राजकुमार घई एवं लगभग 100 से भी अधिक स्वय्म सेवक उपस्थित रहे|

इसे भी पढ़ें:  कोटबेजा पंचायत में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए चलाया जा रहा सेनिटाइजेशन अभियान

उत्तर क्षेत्रीय प्रचारक बनवीर सिंह ने बताया की विजयदशमी के दिन सन 1925 को संघ का गठन हुआ था जिस के उपलक्ष पर हर वर्ष विजयदशमी के दिन इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस कार्यक्रम को उत्साह और उल्लास से संघ द्वारा आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जगह जगह उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों ने उनका फूल मालाएं देकर भव्य स्वागत किया अंत में वापिस अपने शक्ति स्थान पर आकर झंडे का पूजन कर विधिवत रूप से दशहरे के उपलक्ष पर आयोजित कार्यक्रम का समापन कर सभी नगरवासियों को दशहरा उत्सव की शुभकानाएं दी|
!
संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता व नगर पार्षद राजकुमार घई ने दशहरे व विजयादशमी की सभी नगरवासियों को शुभकानाएं दी और भगवान राम के चरित्र को अपने जिवन में स्थापित करने की अपील भी की|

इसे भी पढ़ें:  परवाणू सेब मंडी में आम हो गए लड़ाई झगड़े
Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now