Prajasatta Side Scroll Menu

अर्की: अफीम के 1190 पौधे सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

अर्की: अफीम के 1190 पौधे सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

प्रजासत्ता। अर्की
अर्की पुलिस द्वारा नशा खोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक व्यक्ति को उसकी निजी भूमी में अफीम की खेती के आरोप में 1190 पौधों के साथ धर दबोचा है। जिसे रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बपड़ोण गांव के एक व्यक्ति ने अपनी करीब एक बिस्वा निजी भूमी में अफीम के पौधों लगा रखे थे। शनिवार को स्थानीय पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली तथा एस एच ओ ओम प्रकाश शर्मा ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर जाकर व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस ने अगवा कर लाई जा रही युवती को किया रेस्क्यू, 4 गिरफ्तार, नशीली दवाएं भी बरामद

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी प्रताप सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति को अफीम के करीब 1190 पौधे की खेती करने के आरोप में गिरफतार किया है !

डीएसपी प्रताप सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त व्यक्ति ने अपने घर के पास खेतों में अफीम के 1190 पौधे लगा रखे थे। जिसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को कल (रविवार) कोर्ट में पेश किया जाएगा

इसे भी पढ़ें:  Kasauli: कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा में दीक्षांत समारोह का आयोजन
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now