Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अर्की: मांगल के पास स्कूल बस पहाड़ी से टकराई, 24 बच्चों को आई चोटें

अर्की: मांगल के पास स्कूल बस पहाड़ी से टकराई, 24 बच्चों को आई चोटें

अर्की।
अर्की के मांगल में बस पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में 24 स्कूली बच्चे घायल हो गए। बताया गया है कि बस में टेक्निकल प्रॉब्लम हो गई थी, जिसकी वजह से वह पहाड़ी से टकरा गई। गनीमत रही कि बच्चों को ज्यादा चोट नहीं लगी हैं।

जानकारी के अनुसार यह बस हादसा सुबह करीब 8:30 बजे नजदीक अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी मंगल सब डिवीजन में हुआ है यह बस स्कूल जा रही थी, जो कि टेक्निकल प्रॉब्लम होने के चलते पहाड़ी से जा टकरा गई। गनीमत रह रही कि इस हादसे में 24 बच्चों को मामूली चोट आई है जो इस बस में सवार थे।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: दून में फिर गरमाया अवैध खनन और सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला, विधायक और उनकी पत्नी पर कार्रवाई की मांग..!

सभी घायलों को अल्ट्राटेक अस्पताल मांगल में भर्ती कराया गया है। बस में 13 लड़कियां और 11 लड़के मौजूद थे, लेकिन इसमें किसी को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। वहीं, पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now