Prajasatta Side Scroll Menu

आयशर गेट के पास झुगियों के पास लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

IMG 20230315 203601

बंसी बाबा । परवाणू
परवाणू मे आज आयशर गेट के पास बसी झुगियों के पास सवेरे लगभग 10.15 बजे रेलवे लाईन के पास से लगी झाड़ियों मे आग लगने से एक बड़ा हादसा टल गया। वहां मौजूद लोगो ने बताया की नीचे रेलवे लाइन के पास से लगी आग भड़कने के चलते ऊपर झुगियों तक आ पहुंची और झुगियों मे रह रहे लोगों ने बाल्टियों से आग पर पानी डाला और फायेर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गयी।

कुछ ही देर मे फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी पहुंची जिसमें पानी ख़तम हो गया और दूसरी गाड़ी बुलाई गयी और एक डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया और किसी प्रकार का जानी नुकसान नही हुआ। झुग्गी मे रह रहे निवासी राजू ने बताया की अगर फायर ब्रिगेड 5 मिनट भी लेट हो जाती तो आग झुग्गियों तक पहुँच जाती और झुगियों मे भी आग लग सकती थी पर समय रहते फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने बहुत बड़ा नुकसान होने से बचा लिया।

इसे भी पढ़ें:  सुबाथू स्कूल के अध्यापक पर 12वीं कक्षा के नाबालिग विधार्थी को पीटने का आरोप, मामला दर्ज

परवाणू फायर ऑफिसर टेक चंद ने बताया की आग लगने की सूचना मिलते ही स्टाफ के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ीयां पहुँच गयी थी और आग पर काबू पा लिया गया था किसी प्रकार का जानी नुकसान नही हुआ है

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now