Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बद्दी: 2900 किलोग्राम गांजे सहित 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार

बद्दी: 2900 किलोग्राम गांजे सहित 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार

बद्दी|
सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक प्रवासी युवक को गांजे की एक बड़ी खेप के साथ धर दबोचा है। आरोपी की शिनाख्त बिहार राज्य के जिला बेगुसराई के सीताराम पुर गांव निवासी 21 वर्षीय संजय के रूप में हुई है।

जानकारी अनुसार पुलिस ने मानपुरा में संजय के किराए के मकान में दबिश दी। इस दौरान तब तलाशी ली गई तो 60 हजार से अधिक कीमत का 2900 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि संजय मानपुरा क्षेत्र में गांजा सप्लाई करने का कारोबार करता था।

उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने युवक के किराए के कमरे में दबिश दी तो इस दौरान 2900 किलोग्राम गांजा पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now