Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बद्दी: बिलांवाली में कूड़े में मिला महिला का कटा हुआ सर,फैली सनसनी,,,जांच में जुटी पुलिस

बद्दी के बिलांवाली में कूड़े में मिला महिला का कटा हुआ सर मिलने से फैली सनसनी,,,, जांच में जुटी पुलिस।

प्रजासत्ता|
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के बिलावाली गांव के समीप कूड़े के ढेर में एक महिला का धड़ से अलग सिर बरामद होने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। सूचना मिलते ही डीएसपी नवदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। फिलहाल मरने वाली महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

मिली जानकारी के मुताबिक एक फैक्टरी के कामगारों ने सबसे पहले कूड़े के ढेर में महिला के सिर को देखा। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने महिला के शरीर के दूसरे हिस्से की तलाश भी शुरू कर दी है । आसपास के इलाके में सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है ।

उधर, बद्दी के एसपी रोहित मालपानी ने महिला का सिर, धड़ से अलग बरामद होने की पुष्टि की है। एसपी ने कहा कि धड़ से सिर के अलग होने के कई कारण हो सकते हैं। कटा है या नही यह कह पाना अभी सम्भव नही है फ़िलहाल मामले की जाँच जारी है पोस्टमार्टम व फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now