Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बद्दी में चालक की जल्दबाजी से पेट्रोल पंप में भड़की आग

Published on: 24 August 2021
बद्दी में चालक की जल्दबाजी से पेट्रोल पंप में भड़की आग

बद्दी|
बद्दी में राष्ट्रीय मार्ग इलाहाबाद बैंक के सामने चालक की जल्दबाजी के कारण पेट्रोल पंप में आग भड़क गई। पाइप का नोजल गाडी में फंसने के कारण पंप सड़क पर गिर गया। सड़क पर तेल गिरते ही हुए शॉट सर्किट से आग लग गई। पंप के कर्मचारियों ने आग तुरंत आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पंप ऑपरेटर संजय ने बताया कि एक कार चालक पंप पर पेट्रोल डलवाने आया।

जब कर्मी गाड़ी में तेल डाल रहा था तो कार चालक ने एकदम से गाड़ी आगे बढ़ा ली। जिससे मशीन की नोजल गाड़ी में फंसी रही और मशीन नीचे गिर गई। मशीन के गिरने से हुए शॉर्ट सर्किट से आग फैल गई।  कर्मियों और आसपास के दुकानदारों ने आग पर काबू पाया गया। उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने कहा कि पेट्रोल पंप में आग लगने की सूचना उन्हें मिली है। मामले की जांच की जा रही है। 

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now