Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बद्दी में पंखा बनाने वाली फैक्ट्री जलकर हुई राख

बद्दी में पंखा बनाने वाली फैक्ट्री जलकर हुई राख

बद्दी|
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के फेस 3 में स्थित एक पंखे बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई| फैक्ट्री में काम चल रहा था और अचानक फैक्ट्री में आग लग गई| घटना देर रात की है| आग लगने से किसी के जानी नुकसान की तो कोई खबर सामने नहीं आई है| लेकिन पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आने के कारण जलकर खाक हो गई है

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग बद्दी की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची| जब दमकल विभाग के कर्मचारियों ने देखा कि आग ने विराट रूप धारण कर रखी है तो दमकल विभाग बद्दी की ओर से पांच अन्य क्षेत्रों से भी दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने के लिए बुलाई गई| करीबन 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की 7 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन पूरी कंपनी जलकर स्वाह हो गई|

इस आगजनी में फैक्ट्री मालिक को करोड़ों के नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है| फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और पुलिस की टीम ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है| घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है|

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now