Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बद्दी में पंखे बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोडो का नुकसान

बद्दी में पंखे बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग

प्रजासत्ता|
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत काठा में स्थित एक पंखे बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है| आग लगने के कारण तो साफ नहीं हो पाया है लेकिन जैसे ही दमकल विभाग बद्दी को आग लगने की सूचना मिली तो दमकल विभाग बद्दी से एक गाड़ी मौके पर आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची|

फिलहाल इस अग्निकांड को बुझाने के लिए दमकल विभाग की टीमें लगातार कोशिश कर रही है लेकिन आग ने कंपनी के दो प्लांटों को अपनी चपेट में ले लिया है| आग लगने से करोड़ों के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है|

इसे भी पढ़ें:  Solan News: जातिगत टिप्पणी के दो मामलों में तीन दोषियों को कारावास और जुर्माना

आग का विराट रूप धारण देखते हुए दमकल विभाग बद्दी की ओर से नालागढ़ दमकल विभाग से एक गाड़ी मंगवाई गई जबकि एक गाड़ी निजी कंपनी से मंगवाई गई है| फिलहाल दमकल विभाग की 3 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है| लेकिन आग ने इतना विराट रूप धारण कर रखा है कि दूर दूर तक काला अंधेरा छा चुका है|

Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now