Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Baddi Murder Case: बद्दी में प्रेम-प्रसंग में युवक की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग के चलते 29 वर्षीय शादीशुदा युवक दीपक कुमार की हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Baddi Murder Case Arki Murder Case: बेटे के झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंची मां की मौत, आरोपी ने घोंटा गला-एक धक्के ने ली जान

Baddi Murder Case: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक दिल-दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां प्रेम-प्रसंग के विवाद में एक 29 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला बद्दी-नालागढ़ क्षेत्र के मानपुर थानांतर्गत माजरा गांव का है।

मृतक की पहचान 29 वर्षीय दीपक कुमार, पुत्र लालटू सिंह, निवासी गांव दरौरा, जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। दीपक शादीशुदा था और बद्दी स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दीपक कुमार का स्थानीय स्तर पर एक युवती के साथ प्रेम संबंध चल रहा था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सोमवार को युवती के भाई ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस दृश्य को देखकर आरोपी अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सका और उसने किसी भारी चीज से दीपक के सिर पर जोरदार वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दीपक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटना स्थल से तुरंत फरार हो गया।

इधर, वारदात की सूचना मिलते ही मानपुर थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी मौके पर बुलाया, जिन्होंने घटनास्थल से आवश्यक वैज्ञानिक और भौतिक साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की गहन जांच जारी है।

Baddi CrimeCrime News HindiHimachal Pradesh PoliceNalagarh Murder CaseSolan News

Join WhatsApp

Join Now