Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Baddi Murder Case: हिमाचल के बद्दी में युवक की बेरहमी से हत्या, खेत में मिला शव, इलाके में सनसनी

Himachal Pradesh Crime News: हिमाचल प्रदेश के बद्दी में उत्तर प्रदेश के युवक का शव खेत में मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने दो संदिग्धों की पहचान कर ली है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
Baddi Murder Case: हिमाचल के बद्दी में युवक की बेरहमी से हत्या, खेत में मिला शव, इलाके में सनसनी

Baddi Murder Case:  हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन (बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़) के तहत आने वाले बिलांवाली लबाणा में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद युवक का शव एक खेत में लावारिस हालत में पड़ा मिला। पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक के सिर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

इस मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस थाना बद्दी में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान ओमकार चौधरी पुत्र दिलावर सिंह निवासी गांव छितावर, डाकघर किरतपुर, तहसील व जिला बिजनौर (उत्तरप्रदेश) के रूप में हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

इसे भी पढ़ें:  काली टिब्बा मंदिर चायल में 3 अप्रैल से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि हत्या के इस मामले में पुलिस ने 2 संदिग्धों की पहचान कर ली है। युवक का शव खेत में पड़ा मिला था, जिसके सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बीती रात मृतक युवक का कुछ व्यक्तियों के साथ विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि बद्दी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं। टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। उन्होंने बताया कि हत्या की इस वारदात में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  Solan: कुनिहार पुलिस ने हेरोइन के साथ दो युवक को किया गिरफ्तार, एक SDRF कांस्टेबल

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Baddi Police Himachal Crime Himachal News Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now