Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बालीवुड अभिनेत्री करीना कपूर के खिलाफ बजरंग दल हिमाचल ने खोला मोर्चा

बालीवुड अभिनेत्री करीना कपूर के खिलाफ बजरंग दल हिमाचल ने खोला मोर्चा :

प्रजासत्ता।
पिछले दिनों खबर आई थी कि करीना कपूर एक फिल्म में सीता का रोल निभा सकती है उसके बाद सोशल मीडिया में उसका बहुत विरोध भी हुआ था कि तैमूर की मम्मी को सीता का रोल नहीं निभाना चाहिए । जिसको लेकर बजरंग दल हिमाचल प्रदेश ने भी अपना मोर्चा खोल दिया है बजरंग दल के प्रदेश सह संयोजक पवन समैला ने काहा की करीना कपूर को माता सीता का रोल अदा नहीं करना चाहिए और यदि वह ऐसा करती है तो बजरंग दल उसका विरोध कर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देगा इसे हिन्दू समाज पर बालीवुड का हमला माना जाऐगा ।

पवन समैला ने हिमाचल की बेटी कंगना रनौत को इस किरदार हेतु एक अच्छा विकल्प बताया है । परवाणू में एक दिवसीय चली बजरंग दल की प्रखंड पदाधिकारी बैठक में इस विषय सहित संगठनात्मक संरचना व आगामी कार्यक्रमों बारे चर्चा की गई जिसमें लोगों को विश्व महामारी करोना के मध्य नजर लापरवाही न बरतने बारे जागरूक करने जागरूकता अभियान, मास्क वितरण कार्यक्रम व विश्व महामारी करोना के चलते आक्सीजन के अभाव के मध्य नजर प्रदेश स्तर पर आक्सीजन का महत्व विषय को लेकर व्यापक रूप में पौधारोपण कार्यक्रम 1जुलाई से प्रारंभ करना व लोगों को भी पौधारोपण हेतु जागृत करना ।

इस बैठक में विहिप जिला कार्याध्यक्ष कृष्ण डोडा , जिला सह बजरंग दल संयोजक संजीव पराशर , जिला बलोपासना प्रमुख सुरेन्द्र कौंडल , जिला सुरक्षा प्रमुख जीतेन्द्र कुमार , प्रखंड मंत्री बलवंत भट्टी , प्रखंड संयोजक सोहनलाल ,प्रखंड गौरक्षा प्रमुख कृष्ण पाल , प्रखंड सह संयोजक सुभाष नेगी , नगर सह संयोजक मनमोहन शर्मा , जिला सह सुरक्षा प्रमुख देवेन्द्र चंदेल, जिला सह बलोपासना प्रमुख मुकेश कासला सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now