Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बंगाल हिंसा को लेकर परवाणू भाजपा द्वारा किया गया रोष प्रदर्शन, राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

बंगाल हिंसा को लेकर परवाणू भाजपा द्वारा किया गया रोष प्रदर्शन - राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

अमित ठाकुर ( परवाणू )
-पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के आते ही वहां हिंसा का जो दौर चल रहा है भाजपा कार्यकर्ताओं और वहां की जनता का जिस प्रकार कत्लेआम हो रहा है उसी के संदर्भ में परवाणू भाजपा ने एक रोष प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया!

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महिला आयोग अध्यक्षा एवं भाजपा प्रदेश सचिव डेज़ी ठाकुर द्वारा की गई | प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्षा डेज़ी ठाकुर ने अपने वक्तव्य में बताया की बंगाल चुनावों के नतीजे आने के बाद बंगाल में TMC के कार्यकर्ताओ द्वारा बंगाल में एक के बाद एक कत्लेआम हो रहे है लोगों के घर्रो को जलाया जा रहा है आगजनी की घटनाएँ सामने आ रही है ये बहुत हीं दुर्भाग्यपूर्ण है|

इसे भी पढ़ें:  Solan News: भाजपा नेता के बेटे पर लगा शादी का झांसा देकर योन शोषण करने का आरोप, पुलिस कर रही मामले की जाँच

बंगाल की स्थिति दिन पर दिन बत्तर होती जा रही है| डेज़ी ठाकुर नें कहा अगर ये सब बंगाल में होता रहा तो स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग करते है|भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने देशव्यापी दो दिवसीय धरना प्रदर्शन का आव्हान किया था। इसके अंतर्गत कसौली विधानसभा क्षेत्र के परवाणू क्षेत्र में प्रदेश महिला आयोग अध्यक्षा डेज़ी ठाकुर के नेतृत्व में कोविड प्रोटोकॉल को कढ़ाई से निभाते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया और डॉ डेज़ी ठाकुर ने केंद्र से मांग की, कि बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए और इस द्वेषपूर्ण राजनीतिक हिंसा को जल्द से जल्द रोका जाए | अभी तक की हुई हिंसा के अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: कसौली की ऐतिहासिक "खुशवंत सिंह ट्रेल" सड़क बदहाल, गहरे गड्ढे और टूट-फूट से आने जाने वाले परेशान!

इस अवसर पर महिला आयोग अध्यक्षा डेज़ी ठाकुर, टकसाल पंचायत प्रधान संतोष,टकसाल पंचायत उपप्रधान नीरज शर्मा, जिला परिषद सदस्य दर्पना ठाकुर, भाजपा के युवा नेता और वार्ड सात से पार्षद रणजीत ठाकुर, पार्षद किरण चौहान,पूर्व पार्षद अनिता शर्मा,मूलराज शर्मा,भाजपा युवा महामंत्री विक्रम शर्मा, पूजा गोयल ,सुनील ठाकुर और अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे !

इसे भी पढ़ें:  Solan News: दून में फिर गरमाया अवैध खनन और सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला, विधायक और उनकी पत्नी पर कार्रवाई की मांग..!
Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now