Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बस की खिड़की अचानक खुल जाने से बस से बाहर गिरा चालक, पहाड़ी से टकराई बस

बस की खिड़की अचानक खुल जाने से बस से बाहर गिरा चालक, पहाड़ी से टकराई बस

परवाणू।
नेशनल हाईवे पांच कालका-शिमला मार्ग पर जाबली के समीप एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जहां हरियाणा रोडवेज की एक बस उस समय हादसे का शिकार हो गई। जब बस की खिड़की अचानक खुल जाने से चालक बस से बाहर गिर गया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सायं हरियाणा रोडवेज की एक बस हिसार से शिमला जा रही थी कि जाबली के पास एक तीखा मोड़ काटते हुए चालक का दरवाजा अचानक खुल गया और चालक चलती बस से नीचे सड़क पर गिर गया।

गनीमत यह रही कि बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी के साथ टकरा कर रुक गई, नही तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में चार लोगों को मामूली चोटें लगी जबकि बस ड्राईवर कपिल देव को एंबुलेंस द्वारा परवाणू ले जाया गया।बस में करीब 30-35 यात्री सफर कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  नालागढ़ में बियर से लदा ट्रक पुल से नीचे पलटा, दो की मौत दो घायल

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now