Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भाजापा सरकार व नेता अपने विकास में ज्यादा दे रहे है ध्यान, लोगों की नही कोई परवाह

भाजापा सरकार व नेता अपने विकास में ज्यादा दे रहे है ध्यान, लोगों की नही कोई परवाह

कसौली।
सरकारें तो आती जाती रहती है लेकिन विकास कार्यों को राजनीति के भेदभाव आधार से जोड़कर करा जाये वह गलत होता है यह बात सोलन पूर्व जिला परिषद के सदस्य एवम सोलन जिला कांग्रेस महासचिव अजय सिंह ने कही उन्होंने भाजापा सरकार को आड़े हाथों लेते कहा कि जो विकास कार्यों को कांग्रेस सरकार के समय शुरू करवाया गये थे उनकी प्रगति में विराम लगा रखा है । कई कार्यो में अपनी पट्टिका लगाकर जनता की वाही वाही लूटने का कार्य में लगे हुए हैं ।

भाजापा सरकार के नेता व कार्यकर्ता अपने विकास में ज्यादा दे रहे है लोगों की उन्हें कोई परवाह नहीं है । भाजापा सरकार में महंगाई इतनी बढ़ चुकी है कि आम गरीब व्यक्ति को खाने तक के लाले पड़ते जा रहे हैं उधोग घराने हिमाचल से पलायन करते जा रहें हैं हजारो लोग बेरोजगार हो रहे हैं। प्रदेश की भाजापा सरकार चुप बैठी है ।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: कसौली में लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों में रोष, सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

युवाओं को कोई रोजगार नहीं मिल रहे हैं यदि किसी जगह चपरासी का पद खाली भरा जाना हो तो स्नातक स्तर के युवा इस पद पर अपना आवेदन पत्र दे रहे हैं इससे साफ दिखाई दे रहा है कि आज युवा वर्ग अपने को ठगा सा महसूस करते हुए दिखाई दे रहा है । अजय सिंह ने कहा प्रदेश सरकार रोजगार के साथ साथ विकास के कार्यों को कराने में नाकाम साबित हो रही है । उन्होंने कहा मोदी अच्छे अच्छे भाषण देने में तो मास्टर हैं वास्तव में देश को आर्थिक मंदी लाने के वह पहले प्रधानमंत्री बने हुए हैं ।

इसे भी पढ़ें:  सोलन: कालका-शिमला एनएच पर मनसार में दरका पहाड़, लगा लंबा जाम

Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now