Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बॉर्डर लॉयर ऑर्गेनाइजेशन ने अधिवक्ता राजेश कुमार और राजीव कौंडल को सौंपी हिमाचल की बागडोर

बॉर्डर लॉयर ऑर्गेनाइजेशन ने अधिवक्ता राजेश कुमार और राजीव कौंडल को सौंपी हिमाचल की बागडोर

बॉर्डर लॉयर ऑर्गेनाइजेशन (ह्यूमन राइट आर्गेनाईजेशन) द्वारा अधिवक्ता राजेश कुमार परमार और राजीव कुमार कौंडल को हिमाचल की बागडोर सौंपी है| यह जानकारी ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता विनय कुमार पांडे एडवोकेट द्वारा दी गई |पांडे ने बताया की राजेश कुमार परमार अधिवक्ता उच्च न्यायालय हिमाचल प्रदेश को बॉर्डर लॉयर्स ऑर्गेनाइजेशन हिमाचल प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया है और राजीव कुमार कौंडल को प्रदेश सचिव का पदभार सौंपा गया है|यह जिम्मेवारी इन्हें लगातार सामाजिक क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं देने के कारण दी गई है|

उल्लेखनीय है की राजीव कौंडल और राजेश कुमार परमार पिछले 1 दशक से अधिक समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं और देशहित और समाज हित में कार्यरत हैं इन्होंने माननीय उच्च न्यायालय हिमाचल प्रदेश में भी कई जनहित याचिकाएं डाली है| राजीव कुमार कोडल पहले ही दो संस्थाओं में अपनी सेवाएं दे रहे हैं| हिमाचल प्रदेश एंटी ब्राइव वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष है और हिमाचल प्रदेश सैनिक क्षमता दल के प्रदेश महासचिवभी है| इस संस्था से जुड़ कर मानव अधिकारों की रक्षा से जुड़े मामलों को लोकतांत्रिक तरीके से रूल आफ लॉ का पालन करके पीड़ित मानवता की सेवा करेंगे

इसे भी पढ़ें:  Himachal Cow Smuggling: बोरियों की आड़ में हिमाचल से बड़े पैमाने पर हो रही थी गौ तस्करी, गोरक्षा दल ने किया भंडाफोड़!
Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now