Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चार महीनों बाद एक मंच पर दिखे पार्षदों मे हुई जमकर तकरार अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने किया मीटिंग से वॉकआउट

Published on: 20 May 2023
IMG 20230520 WA0014

बंसी बाबा | परवाणू
नगर परिषद परवाणू मे पिछले चार महीनों से निर्वाचित पार्षदों व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के बीच चल रही खिंचतान थमने का नाम नहीं ले रही। शनिवार को एक मंच पर दिखे नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों के बीच जमकर बवाल मचा। इस दौरान अलग थलग पड गयी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बैठक से वॉकआउट कर गयी। इस दौरान बैठक में नप कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा, नप अध्यक्ष निशा शर्मा, उपाध्यक्ष सोनियां शर्मा, पार्षद ठाकुर दास शर्मा, लखविंदर सिंह, चंद्रावती, ठाकुर रणजीत सिंह, किरण चौहान, मोनिशा शर्मा,कांता कपूर, सुखविंदर सिंह, संजय यादव उपस्थित रहे।

गौरतलब है की शनिवार को आईपीएच विभाग व नगर परिषद की एक संयुक्त बैठक बुलाई गयी थी। इस बैठक के बाद नगर परिषद के मनोनीत पार्षदों व निर्वाचित पार्षदों ने अलग से बैठक की, जिसमे कार्यकारी अधिकारी भी उपस्थित रहे, हालांकि यह नगर परिषद की ऑफिशियल बैठक नहीं थी। फिर भी इस बैठक का महत्त्व इसलिए था क्यूंकि कई महीनों बाद पार्षद एक मंच पर दिखाई देने से इनमे रायशुमारी होने की उम्मीद थी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत पार्षद आपस मे बैठे भी, लेकिन जैसे जैसे बैठक आगे बढ़ती रही पार्षदों व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के बीच तकरार भी बढ़ती रही। बैठक मे किसी बात को लेकर तनातनी इतनी बढ़ गयी की अध्यक्ष व उपाध्यक्ष अलग थलग पड़ गयी। इसके बाद नप अध्यक्ष निशा शर्मा, उपाध्यक्ष सोनिया शर्मा बैठक से उठ कर चली गयी। पार्षदों ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वे नहीं मानी व बैठक से वॉकआउट कर गयी। इस तरह दोनों पक्षो मे आपसी सहमति होने की उम्मीद भी धूमिल हो गयी।

बता दे की जनवरी मे नप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कार्यप्रणाली से नाराज चल रहे छह पार्षदों ने डीसी सोलन को अविश्वास प्रस्ताव दे रखा है। इस तरह अध्यक्ष व उपाध्यक्ष हॉउस मे अकेले पड़ गए है, जबकि शेष निर्वाचित पार्षद अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन मे है। इस बीच हॉउस की दो बैठक बुलाई गयी थी जो कोरम पूरा होने की वजह से नहीं हो पायी थी। इसके चलते पिछले चार महीनों ने नगर परिषद परवाणू के काम रुके पड़े है, जिसका खामियाजा लोगो को भुगतना पड़ रहा है और अब तो स्थिति यह हो गई है की नप अधिकारीयों व कर्मचारीयों को भी काम करने में कई खिंचातानों व दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय विधायक भी इस मुद्दे को सुलझाने मे नाकाम साबित हो रहे है, जिस से यहाँ विकास कार्य प्रभावित हो रहे है।

उधर, इस बैठक बारे नप अध्यक्ष निशा शर्मा से बात की गयी तो उन्होंने इस बारे कुछ भी कहने इंकार कर दिया। उन्होंने कहा की यह पार्षदों का आंतरिक मामला है। यदि उन्हें कुछ कहना होगा तो वे खुद मीडिया से मुख़ातिब होंगी।

उधर, नाराज चल रहे पार्षदों का नेतृत्व कर रहे पार्षद ठाकुर दास शर्मा ने कहा की इस मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा की नगर परिषद के सभी पार्षद इस प्रयास मे लगे हुए है। जल्द ही इस मामले का पटाक्षेप हो जाएगा व परवाणू विकास के पथ पर अग्रसर होगा। ठाकुर दास शर्मा ने कहा की इस बैठक के दौरान नप अध्यक्षा व उपाध्यक्षा को मीटिंग छोड़ कर नहीं जाना चाहिए था इसी से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है की वह इस मामले को लटकते हुए ही रखना चाहते हैं, जो की परवाणू के लोगों व विकास के बिलकुल सही नहीं |

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now