Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

चुनाव में जन समर्थन न मिलने से हताश नहीं, जन सेवा करना जारी रखूंगा: ओम आर्य

चुनाव में जन समर्थन न मिलने से हताश नहीं, जन सेवा करना जारी रखूंगा: ओम आर्य

सोलन।
चुनाव में भले ही जनता से समर्थन नही मिला , लेकिन इस बात से मैं हताश नहीं हूं। हारने के बाद भी मैं जन सेवा करना जारी करना रखूंगा, यह बात कसौली विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले आजाद प्रत्याशी ओम आर्य ने सोलन में एक पत्रकार वार्ता कही।

ओम आर्य ने कहा कि भले ही चुनाव में उन्हें उम्मीद से कम समर्थन मिला। लेकिन उन्हें आधे से ज्यादा बूथों से मत थोड़े थोड़े मत प्राप्त हुए। इसके लिए वह जनता से जनता का आभार व्यक्त करतें हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि चुनाव में विनोद सुल्तानपुरी को जीतने के लिया काम किया, लेकिन वह इस बात का खंडन करते हैं। उन्होंने कहा कि वह पहले भी जनता की सेवा कर रहे थे, और अब भी सेवा करना जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा कि वह कसौली विधानसभा में विपक्ष की भूमिका निभायेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर मौजूदा विधायक जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे तो वह,खुले तौर पर उनका विरोध करेंगे,और उनकी कमियों का जनता के सामने खुले मंच पर रखेंगे।

ओम आर्य ने कहा कि कांग्रेस भाजपा के अलावा उनका किसी भी राजनीति दल से कोई संबंध है। भविष्य में किसी दल से जुड़ेंगे वह परिस्थितियों पर निर्भर है, अभी इस पर कह नही सकते।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now