Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

दाड़लाघाट में गरजे ट्रक ऑपरेटर, समर्थन न करने वाले नेताओं के विरोध का ऐलान

दाड़लाघाट में गरजे ट्रक ऑपरेटर, समर्थन न करने वाले नेताओं के विरोध का ऐलान

शिमला ब्यूरो।
हिमाचल में चल रहा सीमेंट विवाद थमने का नम नहीं ले रहा है। माल ढुलान विवाद को लेकर सरकार द्वारा अभी तक कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। जिसके चलते मंगलवार को सैकड़ों ट्रक ऑपरेटरों ने अंबुजा चौक से आक्रोश रैली निकालकर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 एक घंटे के लिए जाम कर दिया।

ट्रक ऑपरेटरों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गर्जना के साथ अदाणी समूह होश में आओ, केंद्र सरकार होश में आओ, प्रदेश सरकार होश में आओ, स्थानीय विधायक होश में आओ इत्यादि नारेबाजी करते हुए खूब गुबार निकाला।

ट्रक ऑपरेटरों ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के बड़े नेता, विधायक और सांसद उनके आंदोलन के समर्थन में नहीं उतरे तो वे उनका विरोध करेंगे। ऑपरेटरों ने संसदीय क्षेत्र शिमला के सांसद सुरेश कश्यप पर निशाना साधते हुए कहा कि ट्रक ऑपरेटर 35 दिन से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सांसद ने उनकी सुध लेना भी जरूरी नहीं समझा। मालभाड़ा विवाद के समाधान की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही। प्रदेश सरकार इस मसले के हल का आश्वासन दिए जा रही है। वहीं, केंद्र सरकार में मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी हिमाचल से संबंध रखते हैं। उनकी ओर से भी इस मसले पर कोई भी टिप्पणी अभी तक सामने नहीं आई।

ट्रांसपोर्टरों ने 19 जनवरी को नौणी से बिलासपुर तक विशाल आक्रोश रैली निकालने और उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन देने का निर्णय लिया है।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now