Prajasatta Side Scroll Menu

दर्दनाक हादसा : भारी बरसात में स्कूल के निर्माणधीन सेफ्टी टैंक में डूबे 2 मासूमों की मौत

बहू को बचाने के लिए ससुर ने ब्यास नाले में लगाई छलांग, ससुर की मौत, बहु लापता

बद्दी।
सोलन जिले के बद्दी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां स्कूल के निर्माणाधीन सेफ्टी टैंक में दो बच्चे डूबने से दोनों की मौका पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बुधवार को भारी बारिश के चलते सेफ्टी टैंक में पानी भर गया। बच्चे टैंक के पास खेल रहे थे और इस दौरान टैंक में गिरने के बाद डूब गए

सूचना मिलने के बाद मानपुरा पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल भेजा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रवासी मजदूर के परिवार किशनपुरा के पास एक किराए के मकान में रहता है। यहां पर 3 बच्चे खेल रहे थे। इनमें से दो निर्माणाधीन सेफ्टी टैंक में जा गिरे और उनकी पानी में डूबने के कारण मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  बद्दी: 300 रुपये के लिए छोड़कर जा रहा था फोन 20 हजार की वाशिंग मशीन का मिला तोहफ़ा

बच्चों की मौत के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर हाल बेहाल है। एक साथ दो बच्चों की मौत का सदमा परिवार वाले सहन नहीं कर पा रहे हैं। परिजनों ने मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now