Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

देश की छावनीयो में चुनाव रद्द करने पर डगशाई में निकली गई विजयी रैली

Published on: 20 March 2023
C73f39a1 B658 432a 9219 Bdbb9ea41801

कसौली|
विधानसभा क्षेत्र कसौली के अंतर्गत, डगशाई छावनी में 19 मार्च को छावनी क्षेत्रों में 10 अप्रैल 2023 को होने वाले चुनावों के विरोध में “”रोष रैली”” निकाली जानी प्रस्तावित थी। लेकिन दिनांक 17 मार्च को रक्षा मंत्रालय द्वारा उपरोक्त चुनावों की अधिसूचना को रद्द कर दिया है। इसलिए उपरोक्त रोष रैली को “”विजय रैली”” के रूप में निकाला गया। प्रदेश छावनी वैलफेयर एसोसियेशन ने छावनी मुक्त भारत संघ के बैनर तले देश की छावनीयो में चुनाव रद करने पर डगशाई में यह विजयी रैली निकाली। इससे पहले डगशाई मे बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में इंकलाब जिन्दाबाद ,केन्ट से आजादी लेकर रहेंगे व नहीं रूकेगे तब तक जब तक आजादी नहीं मिलती के सलोगनो से बैठक का शुभारम्भ किया गया। इसके बाद प्रदेश छावनी एसोसियेशन के महासचिव मनमोहन शर्मा ने बैठक में उपस्थित लोगो को चुनाव रद होने पर बधाई दी और आगे के सघर्ष के लिए तैयार रहने की अपील की। उन्होने चुनाव को रद करने के लिए प्रस्ताव डालकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया।इसके बाद एसोसियेशन के मुख्यसलाहाकार सुभाष शर्मा ने बताया की चुनावो को रद होने से हमारी विजय हुई है।

उन्होने कहा कि विजयी रैली से यह संकल्प लेकर जाऐगे कि अब दुसरी लडाई तब तक जारी रहेगी जब तक हमें केन्ट से आजादी नही मिलती। हम केन्ट को कोई भी टेक्स नही देगे। अगर केन्ट के अधिकारी किसी भी परिवार को तंग करेगे तो उस अधिकारी के खिलाफ जंग लडी जाऐगी। आजादी की लडाई किसी एक की नहीं है। इसके बाद प्रदेश केन्ट एसोसियेशन के अध्यक्ष राजकुमार सिगला ने बताया कि , 1857 में आजादी की लडाई कसौली से होती हुई सुबाथु केन्ट और डगशाई तक पंहुची थी। अब भी देश व प्रदेश के इन तीनों केन्टों ने जबरदस्त लडाई लड कर रक्षा मंत्रालय से चुनावो की अधिसुचना को रद करवाकर ही दम लिया।

प्रदेश केन्ट के कार्यावाहक अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने कसौली,सुबाथु व डगशाई केन्ट को त्रिमुर्ती से जोडकर दुसरी आजादी की लडाई लडी जाऐगी। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि, जल्द प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिह सुक्खू से मिलकर रक्षा मंत्रालय से आऐ पत्र पर प्रदेश के मुख्यसचिव की ओर से केन्टों से सिविल क्षेत्र को बाहर करने की सहमति को रक्षा मंत्रालय को भेजा जाऐ। बैठक के बाद केन्ट एसोसियेशन के पदाधिकारी का एक प्रतिनिधिमंडल कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी से मिलकर विधानसभा मे प्रश्न उठाने के लिए आभार प्रकट किया। कसौली के विॆधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि,इस आजादी की लडाई मे आपके साथ खडा हूं। तीनों केन्ट मेरे विधानसभा क्षेत्र मे आते है।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now