Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

धर्मपुर: जिला स्तरीय माता मनसा देवी मेले को लेकर बैठक आयोजित, देवी की अनुमति पर निर्भर होगा मेले का स्वरूप 

धर्मपुर: जिला स्तरीय माता मनसा देवी मेले को लेकर बैठक आयोजित, देवी की अनुमति पर निर्भर होगा मेले का स्वरूप 

प्रजासत्ता|
सोलन जिला के धर्मपुर में जिला स्तरीय माता मनसा देवी मेले को लेकर एक बैठक एसडीएम कसौली डॉ.संजीव धीमान की अध्यक्षता में विकास खंड कार्यालय धर्मपुर में की गई। बैठक में इस मेले के आयोजन को लेकर लेकर जहां कमेटियां गठित की गई। वहीं मेले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। जिस पर उपस्थित लोगों ने अपनी राय रखी और इस कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर एकजुट होकर कार्य करने की बात भी कही। बता दें कि यह मेला दो साल पहले ही जिलास्तरीय घोषित हो चूका था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसका सफल आयोजन नहीं हो पाया। इसलिए इस बार पहली दफा इस मेले का आयोजन जिलास्तरीय मेले की तर्ज पर आयोजित किया जा रहा है।

बैठक में इस बात को लेकर भी अहम चर्चा हुई की मेले के तीन दिवसीय आयोजन को लेकर सबसे पहले माता मनसा देवी की अनुमति पुजारी के माध्यम से माता से प्राप्त की जाए। जिसके लिए खुद एसडीएम कसौली कल पहले नवरात्रे के अवसर पर माता से अनुमति लेने के लिए मंदिर जाएंगे। और जैसे ही देवी मां की तरफ से मंजूरी मिल जायेंगी। मेले को लेकर आगामी जो रूपरेखा है उस पर प्रशासन की तरफ से कार्य शुरू हो जाएगा।

बैठक के बाद एसडीएम और कमेटी के सदस्यों ने मंदिर परिसर और मेले के आयोजन स्थल को लेकर चयनित जगह का निरीक्षण भी किया। बता दें कि एक मेले का आयोजन 8 अप्रैल से 10 अप्रैल तक किया जाना है। लेकिन अगामी कार्यक्रम माता मनसा देवी की अनुमति पर निर्भर रहेगा।

बैठक को लेकर जानकारी देते हुए एसडीएम कसौली डॉ.संजीव धीमान ने बताया कि माता मनसा देवी का मेला जो जिलास्तरीय मेला घोषित हुआ है, उसको लेकर एक बैठक आयोजित की गई थी। स्थानीय लोगों सहित संबंधित अधिकारीयों को इस बैठक में शामिल किया गया और मेले के आयोजन को लेकर रूपरेखा तय की गई। उन्होंने कहा कि कल माता से अनुमति लेकर मेले के आगामी कार्यक्रम को रूप रेखा तय होगी। उन्होंने कहा कि मेले को लेकर कमेटियां भी गठित की गई है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में सांस्कृतिक संध्या के आयोजन को लेकर भी चर्चा हुई है जिसमे स्कूलों के बच्चों और स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जायेगा। जिससे उनकी कला को उभरने का मौका मिलेगा। इसके अलावा कुश्ती प्रतियोगिता, और भंडारे का आयोजन भी किया जायेगा। इसके अलावा स्थानीय निवासी जो यहाँ जागरण भी करते हैं वह पहले की तरह ही आयोजित होगा। इसके आलावा कई और योजनाएं भी तैयार की गई है। जैसे ही माता से अनुमति मिलेगी तो उस पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now