Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

धर्मपुर में नौकर ने वृद्ध महिला पर किया जानलेवा हमला, आरोपी नौकर फरार

धर्मपुर में नौकर वृद्ध महिला पर किया जानलेवा हमला, आरोपी नौकर फरार

प्रजासत्ता।
धर्मपुर पुलिस थाना के तहत सिहारडी गांव में एक वृद्ध महिला पर उनके नौकर द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमला करने के बाद आरोपी नौकर मौके से फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी नौकर नेपाली मूल का है।

मामले पर अधिक जानकारी देते हुए थाना प्रभारी धर्मपुर राकेश रॉय ने बताया कि वृद्ध महिला पर जानलेवा हमले की शिकायत आई है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है। आरोपी मौके से फरार हो गया है जिसे ढूंढने के लिए प्रयास जारी है जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं जानकारी मिली है की सोलन पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर पहुंचे हैं।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now