Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

धर्मपुर में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला: चाचा पर लगे नाबालिग भतीजी से अश्लील हरकतें करने के आरोप

नाबालिग से दुष्कर्म, Shimla

सोलन|
सोलन जिला के धर्मपुर थाना क्षेत्र के कक्कड़हट्टी गाँव में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहाँ एक चाचा पर अपनी ही नाबालिग भतीजी से अश्लील हरकतें करने के आरोप लगे हैं। पीडिता की शिकायत के बाद पुलिस थाना धर्मपुर में आरोपित चाचा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार पीडिता ने अपनी शिकायत में बताया है कि 30 मार्च को उसकी स्कूल से छुट्टी थी तथा वह सुबह अपने घर के पीछे चारपाई पर लेटी थी तो उसका चाचा वहां आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इसके बाद पीडिता ने अपनी माता को आवाज लगाते हुए कहा कि कि उसके चाचा उसके साथ गलत हरकतें कर रहे हैं। जिसके बाद पीडिता की मां वहां आई और उसने आरोपित चाचा को थप्पड़ लगाया।

जिसके बाद आरोपित चाचा वहां से धमकियाँ देते हुआ भाग गया। इसके बाद पीडिता के परिवार ने इस बारे में धर्मपुर थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीडिता की शिकायत के बाद पुलिस थाना धर्मपुर में आरोपित चाचा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now