Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

धुंधन में छात्र की पिटाई मामले में चार्जशीट की तैयारी में पुलिस

Screenshot 2021 12 24 12 31 42 47 A23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

अर्की।
अर्की विधानसभा के धुंधन क्षेत्र में छात्र की पिटाई के मामले में पुलिस चार्जशीट बनाने की तैयारी में है जिसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा । बता दें बीते मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंधन के कुछ छात्रों ने एक निजी स्कूल के छात्र की बेरहमी से पिटाई कर कुछ विद्यार्थियों ने मिलकर पीटा था निजी स्कूल का छात्र दी थी । इसके बाद निजी स्कूल के छात्र ने मुकदमा दर्ज करवाया था । पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छात्र का मेडिकल करवाया जिसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है ।

फिलहाल पुलिस ने पिटाई करने वाले से लोहे की रॉड तथा अन्य सामग्री को बरामद कर लिया है । आरोपी छात्रों को पूछताछ के बाद पुलिस ने परिजनों के हवाले कर दिया है । उधर मारपीट में शामिल छात्रों को विद्यालय से पहले ही निष्कासित कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  शिमला से फरार हत्या का आरोपी को पुलिस ने परवाणू में दबोचा

वहीं पुलिस मारपीट वाले वीडियो को पुलिस गहनता से खंगाल रही है और चार्जशीट बनाकर कोर्ट में पेश करने की तैयारी में है।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी प्रताप सिंह ने बताया कि इस संदर्भ में किसी भी युवक को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ।

इसे भी पढ़ें:  बीबीएन के सभी सम्पर्क मार्ग युद्ध स्तर पर बहाल किए जाएंगे
Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now