Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

दून विधानसभा के बनलगी में उद्योग मन्त्री बिक्रम सिंह करेंगे जनमंच की अध्यक्षता

जनमंच

सोलन|
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए हैं कि सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र के बनलगी में 12 सितम्बर, 2021 को आयोजित होने वाले जनमंच के लिए अभी तक प्रेषित की गई 49 समस्याओं पर की गई कार्यवाही को जनमंच पोर्टल पर अद्यतन करें। कृतिका कुल्हरी आज यहां धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत दाड़वां के बनलगी में आयोजित होने वाले जनमंच की तैयारी के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहीं थीं।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनमंच में स्वंय उपस्थित रहें ताकि विभिन्न समस्याओं का त्वरित एवं सन्तोषजनक निपटारा सम्भव हो। 12 सितम्बर, 2021 को दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाड़वां के बनलगी में जनमंच आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोज़गार मंत्री बिक्रम सिंह इस जनमंच की अध्यक्षता करेंगे। जनमंच प्रातः 10.00 बजे आरम्भ होगा।

उन्होंने कहा कि यह जनमंच बनलगी स्थित सब्जी मण्डी परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस जनमंच में दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाड़वां, जाडला, मंडेसर, जगजीतनगर, बाड़ियां, गांगुड़ी, भागुड़ी, कृष्णगढ़, कैंडोल, पट्टानाली तथा बुघारकनैता की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्हांेने 19वें जनमंच की पांच लम्बित समस्याओं पर की गई कार्यवाही की जानकारी भी पोर्टल पर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि जनमंच में समेकित बाल विकास एवं परियोजना, उद्यान, कृषि, उद्योग, श्रम एवं रोजगार, स्वयं सहायता समूह, कौशल विकास, लोक मित्र केन्द्र, पशुपालन विभाग, वन विभाग, जल शक्ति विभाग तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग तथा आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।
उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि जनमंच स्थल पर कोविड-19 परीक्षण तथा टीकाकरण का समुचित प्रबन्ध किया जाए।

उपायुक्त ने सम्बन्धित ग्राम पंचायतों के क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि जनमंच में पहुंचकर अपनी विभिन्न समस्याओं का समाधान अपने घरद्वार के समीप ही करवाएं। उन्होंने जनमंच के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक राजीव कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा, उपमण्डलाधिकारी कसौली डाॅ. संजीव धीमान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी धर्मपुर सुभाष अत्री सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now