Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

दून विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत में निर्मित किए जाएंगे खेल मैदान – राम कुमार

ज़िला सोलन के दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुनेड़ के गांव कसंभोवाल में गुर्जर यूथ क्लब द्वारा आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार (शहरी एवं नगर नियोजन, उद्योग, राजस्व विभाग) ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल व्यक्ति को शारीरिक रूप से मज़बूत बनाते हैं बल्कि मानसिक रूप से भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार के खेल युवाओं को आपात परिस्थितियों में भी क्रियाशील रखने में भी सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने गुर्जर यूथ क्लब कसंभोवाल को प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बधाई दी और आशा जताई की क्लब भविष्य में अपनी खेल गतिविधियों को और विस्तार प्रदान करेगा। राम कुमार ने इस अवसर पर युवाओं से आग्रह किया कि नशे से दूर रहें और अपनी सकारात्मक ऊर्जा को समाज के विकास के कार्यों में लगाएं। उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि कसंभोवाल में क्रिकेट स्टेडियम निर्माण के लिए 10 बीघा ज़मीन उपलब्ध करवाने का मामला उचित स्तर पर उठाया जाएगा। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग ले रही हंै। विजेता टीम को 25 हजार 500 रुपये का नकद पुरस्कार तथा उप विजेता टीम को 15 हजार 500 रुपये देकर पुरस्कृत किया जाएगा। क्रिकेट खिलाड़ी अजीज को यूथ क्लब कसंभोवाल द्वारा विशेष सम्मान के रुप में बाईक दी जाएगी। मुख्य संसदीय सचिव ने गुर्जर यूथ क्लब कसंभोवाल को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर साईं-रामशहर सड़क को ठीक करने के लिए डंगे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला मण्डल भवन तलड़घाट में रसोई निर्माण के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने हनुमान अखाड़ा बागवानिया के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया। मुख्य संसदीय सचिव ने इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी नालागढ़ गौरव धीमान को ग्राम पंचायत सुनेड़ में विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में उचित दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने ग्राम पंचायत में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा भी लिया। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने ग्राम पंचायत साईं के गांव तलड़घाट में एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं का निपटारा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर गुर्जर यूथ क्लब कसंभोवाल के प्रधान जमील व अरशद, अखतर चैधरी, अक्रम खान, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता राहुल अबरोल, सहायक अभियंता चमन ठाकुर सहित खिलाड़ी उपस्थित थे। .0.

सोलन|
ज़िला सोलन के दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुनेड़ के गांव कसंभोवाल में गुर्जर यूथ क्लब द्वारा आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार (शहरी एवं नगर नियोजन, उद्योग, राजस्व विभाग) ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने कहा कि खेल न केवल व्यक्ति को शारीरिक रूप से मज़बूत बनाते हैं बल्कि मानसिक रूप से भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार के खेल युवाओं को आपात परिस्थितियों में भी क्रियाशील रखने में भी सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने गुर्जर यूथ क्लब कसंभोवाल को प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बधाई दी और आशा जताई की क्लब भविष्य में अपनी खेल गतिविधियों को और विस्तार प्रदान करेगा।
राम कुमार ने इस अवसर पर युवाओं से आग्रह किया कि नशे से दूर रहें और अपनी सकारात्मक ऊर्जा को समाज के विकास के कार्यों में लगाएं।
उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि कसंभोवाल में क्रिकेट स्टेडियम निर्माण के लिए 10 बीघा ज़मीन उपलब्ध करवाने का मामला उचित स्तर पर उठाया जाएगा।
इस क्रिकेट प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग ले रही हंै। विजेता टीम को 25 हजार 500 रुपये का नकद पुरस्कार तथा उप विजेता टीम को 15 हजार 500 रुपये देकर पुरस्कृत किया जाएगा। क्रिकेट खिलाड़ी अजीज को यूथ क्लब कसंभोवाल द्वारा विशेष सम्मान के रुप में बाईक दी जाएगी।
मुख्य संसदीय सचिव ने गुर्जर यूथ क्लब कसंभोवाल को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपये देने की घोषणा की।
उन्होंने इस अवसर पर साईं-रामशहर सड़क को ठीक करने के लिए डंगे लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने महिला मण्डल भवन तलड़घाट में रसोई निर्माण के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।
उन्होंने हनुमान अखाड़ा बागवानिया के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया।
मुख्य संसदीय सचिव ने इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी नालागढ़ गौरव धीमान को ग्राम पंचायत सुनेड़ में विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में उचित दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने ग्राम पंचायत में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा भी लिया। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात उन्होंने ग्राम पंचायत साईं के गांव तलड़घाट में एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं का निपटारा करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर गुर्जर यूथ क्लब कसंभोवाल के प्रधान जमील व अरशद, अखतर चैधरी, अक्रम खान, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता राहुल अबरोल, सहायक अभियंता चमन ठाकुर सहित खिलाड़ी उपस्थित थे।
.0.

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now