Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दून विधानसभा में 2 पदाधिकारियों को पार्टी से निकालने का प्रस्ताव पास

Published on: 19 December 2022
सोलन की दून विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी की हार के बाद घमासान मच गया है। पार्टी ने अपने 2 वरिष्ठ पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाने पर सहमति जताई है। जयराम सरकार में जल बोर्ड उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दर्शन सिंह सैनी और वन निगम के निदेशक एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलविंद्र ठाकुर ने चुनावों में अनुशासनहीनता का आरोपी ठहराया गया है। भाजपा की समीक्षा बैठक सोमवार को मंडलाध्यक्ष बलवीर सिंह की अध्यक्षता में बद्दी में हुई। जिसमें जिला प्रभारी पायल वैद्य व पार्टी प्रत्याशी परमजीत सिंह पम्मी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। बैठक में क़रीब 140 दून भाजपा के तमाम पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों, मोर्चों और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों सहित 140 कार्यकर्ताओं ने हाउस में हाथ खड़े करके प्रस्ताव रखा कि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दर्शन सिंह सैनी और जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलविंद्र ठाकुर ने चुनावों में अनुशासनहीनता दिखाते हुए पार्टी विरोधी कार्य किया है इसलिए इनको संगठन से बाहर किया जाए।

बद्दी।
सोलन की दून विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी की हार के बाद घमासान मच गया है। पार्टी ने अपने 2 वरिष्ठ पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाने पर सहमति जताई है। जयराम सरकार में जल बोर्ड उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दर्शन सिंह सैनी और वन निगम के निदेशक एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलविंद्र ठाकुर ने चुनावों में अनुशासनहीनता का आरोपी ठहराया गया है।

भाजपा की समीक्षा बैठक सोमवार को मंडलाध्यक्ष बलवीर सिंह की अध्यक्षता में बद्दी में हुई। जिसमें जिला प्रभारी पायल वैद्य व पार्टी प्रत्याशी परमजीत सिंह पम्मी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। बैठक में क़रीब 140 दून भाजपा के तमाम पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों, मोर्चों और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों सहित 140 कार्यकर्ताओं ने हाउस में हाथ खड़े करके प्रस्ताव रखा कि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दर्शन सिंह सैनी और जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलविंद्र ठाकुर ने चुनावों में अनुशासनहीनता दिखाते हुए पार्टी विरोधी कार्य किया है इसलिए इनको संगठन से बाहर किया जाए।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now