Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

दूरदर्शन शिमला से सेवानिवृत्त कार्यक्रम निष्पादक देवेंद्र पंवार का कोरोना से निधन

दूरदर्शन शिमला से सेवानिवृत्त कार्यक्रम निष्पादक देवेंद्र पंवार का कोरोना से निधन

प्रजासत्ता|
कोरोना वायरस संक्रमण पुरे देश सहित हिमाचल में कहर बरपा रहा है। सोमवार रात को दूरदर्शन शिमला से सेवानिवृत्त कार्यक्रम निष्पादक देवेंद्र पंवार का कोरोना के चलते निधन हो गया है। देवेंद्र पंवार ने दूरदर्शन जालंधर और शिमला में करीब 3 दशकों तक अपनी सेवाएं दी। देवेंद्र पंवार सोलन जिला के धर्मपुर क्षेत्र के बठोल गाँव के रहने वाले थे|

मिली जानकारी के मुताबिक देवेंद्र पंवार से कोरोना संक्रमित थे। हालात गंभीर होने पर उन्हें एमएमयू अस्पताल कुमारहट्टी में भर्ती कराया गया| जहाँ बीती रात उनकी मौत हो गई| देवेंद्र पंवार अपने पीछे पत्नी और बेटियां छोड़ गए हैं जिसमे से एक बेटी की शादी हो चुकी है|

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now