Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

एसडीएम कसौली के आदेश पर फ़िर से शुरू करेगी जेबीआर कंपनी टकसाल का गार्वेज कलेक्शन

टकसाल पंचायत क्षेत्र से गार्वेज कलेक्शन बंद किये जाने को लेकर नगर परिषद में प्रांगण में बैठक सम्पन,   पंद्रह दिन बाद एसडीएम की अध्यक्षता में फ़िर होगी बैठक -

बंसी बाबा | परवाणू
प्रदेश के औद्योगिक कसबे परवाणू से सटी टकसाल पंचायत से पिछले पांच दिन से बंद हुआ गार्वेज कलेक्शन को लेकर नगर परिषद कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। नगर परिषद में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कसौली एसडीएम गौरव महाजन द्वारा की गई। इस अवसर पर नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा,टकसाल पंचायत के प्रधान सतोष कुमारी, उप प्रधान नीरज शर्मा, सुदर्शन शर्मा व अन्य टकसाल निवासी उपस्थित रहे। गार्वेज कलेक्शन करने वाली कंपनी जेबीआर की और से मुख्य अधीक्षक जोगिन्दर सिंह व सुपरवाइज़र सतीश कुमार भी जेबीआर का पक्ष रखने के लिए मौजूद रहे।

बैठक में एसडीएम कसौली गौरव महाजन ने जेबीआर कंपनी, टकसाल पंचायत व नगर परिषद परवाणू तीनों पक्षों को सुना। सभी पक्षों को सुनने के बाद एसडीएम गौरव महाजन ने जेबीआर कंपनी को जनवरी माह का तक का कार्यकाल पूरा करने के आदेश दिए और वही टकसाल पंचायत को इस दौरान जेबीआर की मदद करने और टकसाल पंचायत के अंतर्गत आने वाली कंपनियों से बात कर जेबीआर और कंपनियों के बीच गार्वेज कलेक्शन करने हेतु एग्रीमेंट करने के भी आदेश दिए गए।

आयोजित बैठक में टकसाल पंचायत उप प्रधान नीरज शर्मा ने कहा की पंचायत के अधीन जितनी भी कंपनियां आती है उन्हें पंचायत की और से गार्वेज कलेक्शन बारे नोटिस भेजा जाएगा,ताकि वह जेबीआर से आगामी करार कर कम्पनियाँ कूड़ा कचरा जेबीआर को दें।

उप प्रधान नीरज शर्मा ने विश्वास दिलाया की पंचायत जो कुछ भी सहायता कर सकेगी वह अवश्य की जायेगी, परन्तु टकसाल पंचायत से गार्वेज कलेक्शन बंद नहीं होना चाहिए अन्यथा यह समस्या भविष्य में बहुत बड़ी परेशानी बन जायेगी।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम कसौली गौरव महाजन ने बताया की समाचार पत्रों के माध्यम से व टकसाल पंचायत के रुके हुए गार्वेज कलेक्शन को लेकर यह बैठक बुलाई गई थी, जिसमें यह निर्णय लिया गया की जेबीआर कंपनी पहले की तरह तीस जनवरी तक टकसाल पंचायत का गार्वेज कलेक्शन करेगी और इस दौरान जेबीआर द्वारा उठाये गए इंडस्ट्रियल मुद्दों का भी पंचायत द्वारा समाधान किया जाएगा।

गौरव महाजन ने कहा फिलहाल पंद्रह दिन तक इस पुरे कार्य को देखा जाएगा और पंद्रह दिन बाद फ़िर से इस पुरे विषय पर फॉलोअप बैठक रखी जायेगी। जिसमें सभी पक्षों को फ़िर से सूना जाएगा और उन्हें क्या क्या परेशानियां आ रही है उन पर भी पंद्रह दिनों बाद चर्चा की जायेगी और मजबूत समाधान निकला जाएगा।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now