Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

एसएचओ राकेश रॉय ने संभाला बद्दी पुलिस थाना के नए कप्तान का कार्यभार

फ़ोटो कैप्शन : 24 बद्दी 3 : बद्दी पुलिस थाना के नए प्रभारी एसएचओ राकेश रॉय पत्रकारों को संबोधित करते हुए।

– पहले भी रह चुका हूं बद्दी यहां की समस्याओं से हूं भलीभांति परिचित : राकेश रॉय
– ट्रैफिक की समस्या को सुलझाने के साथ से शराब, चिट्टा व खनन माफिया पर कसेगा शिकंजा
ओम शर्मा। बद्दी
एसएचओ राकेश रॉय ने पुलिस थाना बद्दी के नए कप्तान का कार्यभार संभाल लिया। पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए एसएचओ बद्दी राकेश रॉय ने कहा की बद्दी में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने के लिए कारगर कदम उठाये जाएंगे। पुलिस जहां वैकल्पिक मार्गों पर विचार करेगी वहीं कुछ मार्गों को वनवे करने का सोचा जाएगा ताकि लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिले। रॉय ने कहा के यहां अवैध खनन, नशा, शराब व चिट्टा माफिया पर सख्ती से शिकंजा कसा जाएगा।

पुलिस कप्तान एसपी मोहित चावला के दिशा निर्देशों व मार्गदर्शन में क्राइम को कम करने के साथ साथ जनता के सहयोग से पुलिस काम करेगी।
राकेश रॉय ने कहा के वह पहले भी बद्दी में सेवाएं दे चुके हैं जिसके चलते यहां की भगोलिक स्थिति, यहां की समस्याओं व क्राइम से भलीभांति परिचित हैं। यह एरिया उनके लिए नया नहीं है जिसके चलते वह आला अफसरों व जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरकस प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा की यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा और पुलिस पेट्रोलिंग के साथ साथ रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी।
बद्दी को क्राइम फ्री करने के लिए वह वचनबद्ध हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील की के वह जनता की सेवा में 24 घन्टे उपलब्ध हैं और लोग उनसे अपनी समस्याओं व शिकायतें के बाबत कभी भी मिल सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया की वह पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ मित्रव्रत पुलिस शासन जनता को देने के लिए कृतसंकल्प रहेंगे।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now