Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन ने कम किया मालभाड़ा

एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन ने कम किया मालभाड़ा

बद्दी|
देश सहित हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल व डीजल के दाम कम होने से एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन बीबीएन ने शनिवार से गाड़ियों का मालभाड़ा कम कर दिया है।  प्राप्त जानकारी मुताबिक नया भाड़ा शनिवार से लागू हो गया है। भाड़ा कम होने से उत्पादन लागत भी कम होने की उम्मीद है।

जानकारी के मुताबिक यूनियन व उद्योग संघ के बीच एमओयू साइन हुआ है। अगर एक रुपये डीजल का दाम बढ़ता है तो 35 पैसे भाड़ा बढ़ जाएगा और उसके ठीक विपरीत एक रुपये कम होता है तो वह 35 पैसे भाड़ा कम होगा। 11 टन तक 35 पैसे और उसके अधिक 18 टन तक 50 पैसे प्रति किमी भाड़े में कमी की गई है। अब 17 रुपये कम होने से 11 टन पर पांच रुपये 95 पैसे व 18 टन पर आठ रुपये पचास पैसे प्रति किमी भाड़ा कम हो गया है।

इसे भी पढ़ें:  केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली में ओल्ड पेंशन स्कीम बहाली के लिए गेट मीटिंग का आयोजन

सीआईआई के हिमाचल चैप्टर के अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल ने बताया कि भाड़ा कम होने से उत्पादन लागत भी कम होगी और आम लोगों को सस्ता सामान मिलेगा। उन्होंने बताया कि बीबीएन में भाड़ा अधिक होने से इसका उत्पादन लागत पर सीधा असर पड़ता है। यहां पर हर प्रकार की सामान व दवाईयों का उत्पादन होता है।

उधर, ट्रक यूनियन के प्रधान विद्या रतन चौधरी ने बताया कि पहले डीजल के दाम बढ़ने से भाड़ा बढ़ा था। लेकिन अब दाम कम होने से भाड़ा कम कर दिया गया है। नए रेट शनिवार सुबह से लागू हो गए हैं। बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों का असर मालभाड़ा पर पड़ने के साथ कई सामान लगातार महंगे होते जा रहे हैं। ऐसे समय में तेल के दाम घटने से मालभाड़ा घटा है तो वस्तुओं की कीमतों में भी कमी आएगी|

इसे भी पढ़ें:  जिला सोलन में निर्मित किया जाएगा मल्टीफैसिलिटी अस्पताल : डॉ. शांडिल
Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now