Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

गोयला पंचायत के पैँद व बागी गांव खस्ताहाल सड़क से लोग परेशान

फ़ोटो: गोयला पंचायत के पैँद व बागी गांव को जाने खस्ताहाल संपर्क मार्ग व नाले पर बनी पुली बह गई

जी.एल.कश्यप|
धर्मपुर ब्लॉक के तहत ग्राम पंचायत गोयला के उप गांव पैंद-बागी के 30 परिवार बरसात में टूट चुकी सड़क का दंश झेल रहे है । आलम यह है कि सड़क पर पैदल चलना भी जोखिम भरा है । गोयला से पट्टा जाने वाली सड़क से बाएं एक लिंक रोड दो साल पहले इस गांव के लिए बनाया गया था ।

लोगों ने बताया कि स्थानीय निवासी भगवान दास ने अपनी जेब से दस हजार रुपये खर्च कर इसकी मुरम्मत व नाले पर एक कच्ची पुली लगाई थी जो कि बरसात के कारण बह गई व लोगों का मुख्य सड़क से सम्पर्क टूट गया । अब वे स्वयं इस सड़क की मुरम्मत करने में असमर्थ है ।

इसे भी पढ़ें:  Solan : 2.016 किलोग्राम अफीम के साथ नेपाली गिरफ्तार

नम्बरदार यूनियन के प्रधान संत राम वर्मा, वार्ड पंच मीरा देवी, धनीराम,भगवान दास,रामेश्वर गर्ग,सुरेश कुमार गर्ग,राजकुमार,विनय कुमार ,देवीलाल व नरेश ने बताया कि यह गांव पँचायत के अंतिम छोर पर है । बरसात में सड़क पर लगाई अस्थाई पुली पानी के तेज बहाव से ढह गई है व सड़क पर जगह जगह खड्ढे पड़ चुके है व इस पर पैदल चलना भी मुश्किल है लेकिन कोई इसकी सुध लेने वाला नही है । जंन प्रतिनिधियों से बार बार आग्रह करने पर भी कोई कार्यवाही नही हुई नतीजन लोगों व स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: नकली पुलिस अधिकारी बनकर बद्दी के मिठाई विक्रेता से 3,000 रुपये की ठगी

लोगों का कहना है कि गांव से यही एक मात्र सड़क है इसी से लोग आवाजाही करते है । यह सड़क नजदीक के स्टेशन गोयला व पट्टा को जोड़ती है लेकिन सड़क की हालत ठीक न होने से इसमें किसी भी तरह की आवाजाही करना खतरनाक है । लोगों ने विधायक से इस सड़क के लिए अनुदान राशि जारी करने की गुहार लगाई है ।

इसे भी पढ़ें:  परवाणू व टिपरा में नहीं थम रहा सड़े हुए सेब फेंकने का सिलसिला

उधर विधायक दूँन परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है । कोरोना के चलते विधायक निधि रुक गई थी व अब इस सड़क की मुरम्मत के लिए राशि जारी की जाएगी

Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now