Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ग्राहकों को धोखाधड़ी एवं फ्रॉड से बचने के लिए जम्मू एंड कश्मीर बैंक सोलन ने जागरूक कार्यक्रम किया आयोजित

IMG 20221124 WA0004

भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार बुधवार को जिला सोलन में राष्ट्रव्यापी संघन जागरूकता अभियान सोलन दी माल रोड हिमानी होटल मे कार्यक्रम आयोजित हुआ अग्रणी जिला प्रबंधक यूको बैंक श्री आर के बाली की अध्यक्षता में आयोजित ग्राहक शिकायत निवारण ग्राहक अधिकार एवं सुरक्षित बैंकिंग के प्रथाओं पर जागरूकता अभियान में सोलन एवं क्षेत्र से लगभग 75 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर विशेष तौर पर ऑनलाइन बैंकिंग से होने वाले विभिन्न तरह के फ्रॉड के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की।

कार्यक्रम के आयोजक इस दौरान जम्मू एंड कश्मीर बैंक सोलन शाखा रहा। शाखा प्रबंधक दीपक चलोत्रा ने बताया कि भारत सरकार की विभिन्न योजनाएं बैंक समय-समय पर ग्राहक को प्रदान करता है दिन प्रतिदिन ग्राहकों के साथ हो रही धोखाधड़ी एवं फ्रॉड से बचने के लिए ग्राहक को जागरूक करना भी हमारा दायित्व बनता है जॉब पोर्टल के माध्यम से लोगों की धनराशि को टारगेट कर फसाया जा रहा है लिहाजा ऐसे प्रॉब्लम हो उससे पूर्व झूठी ऐप के माध्यम से घर बैठे जॉब इत्यादि के ऑफर के झांसे में आकर ऑनलाइन कार्रवाई से बचें वही उन्होंने बताया कि अब लगातार अवैध तरीके से यूपीआई की आईडी की तरह इस्तेमाल कर ग्राहक को बेवकूफ बनाया जा रहा है जिस मकसद ग्राहक सस्ते सामान के चक्कर में ऑनलाइन पेमेंट का फ्रॉड का शिकार होते हैं।

इसे भी पढ़ें:  कसौली में आप ने चलाया सदस्यता अभियान

उधर अग्रणी जिला प्रबंधक यूको बैंक श्री आर के बाली ने बताया कि आरबीआई द्वारा जिला सोलन में 1 नवंबर से 30 नवंबर तक राष्ट्रव्यापी संघन जागरूकता अभियान का आयोजन विभिन्न बैंकों के माध्यम से जिला सोलन में किया जा रहा है जिसमें ग्राहकों को उनके आंतरिक शिकायत निवारण एवं अधिकार सुरक्षित बैंकिंग के प्रणाली की जानकारी प्रदान की जा रही है

Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now