Prajasatta Side Scroll Menu

ग्राम पंचायत सुनेड़ में फहराया गया तिरंगा

ग्राम पंचायत सुनेड़ में फहराया गया तिरंगा

गब्बर सिंह|नालागढ़
ग्राम पंचायत सुनेड़ में प्रधान रचना देवी की अगुवाई में तिरंगा फहराया गया। पंचायत परिसर में आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। तिरंगा फहरान के उपरांत राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। इस मौके पर पंचायत प्रधान रचना देवी ने कहा कि पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। रचना देवी ने कहा कि देश में इतना उत्साह है कि आज हर घर तिरंगा शान से लहरा रहा है। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान रचना देवी के साथ वार्ड पंच मीना देवी, सीमा देवी, जसविंद्र कौर, गुरमीत कौर, राम लोक, रामनाथ, निर्मला देवी, अंजु वाला हेम लता, समाजसेवी मेहर चंद, तेजा राम, ओम प्रकाश समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  Himachal: बिहार से गांजे की बड़ी खेप लेकर हिमाचल पहुंचा नशा तस्कर और खरीदार गिरफ्तार
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now