Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

गुरु गौरव सम्मान से नवाजे धर्मपुर खंड के शिक्षक

IMG 20230330 WA0002

किरण। धर्मपुर
उच्च शिक्षा उपनिदेशक सोलन जगदीश सिंह नेगी द्वारा खंड धर्मपुर के 4 शिक्षकों को वर्ष 2005 के लिए गुरु गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया जिसमें प्राथमिक स्तर पर रमा पंवार केंद्र मुख्य शिक्षिका राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला सुल्तानपुर से, श्रीजी सिंह टीजीटी राजकीय माध्यमिक पाठशाला बनासर से, बहादुर सिंह मेहता राजकीय उच्च पाठशाला नेरी कला से, एवं अशोक कुमार शर्मा प्रिंसिपल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककरहट्टी को वर्ष 2022 के लिए गुरु गौरव का सम्मान प्राप्त हुआ।

खंड प्रोजेक्ट अधिकारी धर्मपुर मेघनाथ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी अध्यापकों ने शिक्षा जगत में दिए अपने उत्कृष्ट कार्य के योगदान से खंड धर्मपुर का नाम रोशन किया है इस अवसर पर पाठशाला में बेहतर कार्य करने के लिए विभिन्न एस एम सी को भी सम्मानित किया गया जिसमें प्राथमिक स्तर पर राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला प्राथा, राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला धर्मपुर हेमंत राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढिल्लों को उत्कृष्ट एसएमसी सम्मान प्रदान किया गया ।

उच्च वर्ग में राजकीय उच्च पाठशाला नारायणी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चामियां, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक धर्मपुर को उत्कृष्ट एसएमसी सम्मान प्रदान किया गया इसी कड़ी में मातृशक्ति आभार सम्मान स्नेह लता उच्च पाठशाला बोहली की सलाहकार को दिया गया मनोहर लाल कृष्ण ने बताया कि बेहतर समाज के निर्माण के लिए आज की सभी मिलजुल कर कार्य करें अभी आज के चुनौतीपूर्ण समय में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किया जा सके।

इस अवसर पर डाइट प्रिंसिपल शिवकुमार एलीमेंट्री एजुकेशन ऑफिसर पीसी चौहान , संजीव ठाकुर जी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मनोहर लाल कौशल बीआरसीसी नितांत कुमार उपस्थित रहे।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now