Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल सरकार द्वारा चलाई गई छात्रवृत्ति योजना में इन बेटियों ने मारी बाजी

छात्रवृत्ति योजना में इन बेटियों ने मारी बाजी

अर्की|
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई छात्रवृत्ति योजना हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट स्कॉलरशिप 2023 जो प्रदेश के पांचवी कक्षा के लिए चलाई गई छात्रवृत्ति योजना है। छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत चयनित बच्चों को कक्षा छठी में 48000 सातवीं कक्षा में 60000 तथा आठवीं कक्षा में ₹72000 प्रदान किए जाते हैं।

प्रथम चरण की परीक्षा को एससीईआरटी सोलन द्वारा आयोजित की गई इस परीक्षा में शिक्षक खंड धुंदन के अंतर्गत आने वाली पाठशालाओं राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला बनी मटेरनी से आक्षी कालिया पुत्री प्रदीप कालिया जिसने जिला सोलन में प्रथम स्थान प्राप्त किया, राजकीय प्राथमिक पाठशाला धैणा से छात्रा सोनाक्षी पुत्री राजीव चंदेल तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला निचला समलोह से छात्रा भूमिका पुत्री नीमचंद ने इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया है।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: भारी वर्षा से हुए नुकसान का 29 सितम्बर को आकलन करेगा केंद्रीय अंतर मंत्रालय दल

केंद्रीय मुख्य शिक्षक श्याम लाल वर्मा, साथी अध्यापक दिलीप कुमार, रामकृष्ण वर्मा और हरीश कुमार ठाकुर ने छात्राओं के कार्य को सराहा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now