Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

HRTC चालक परिचालक से मारपीट,सोलन डिपो सर्व कर्मचारी यूनियन ने की सख्त कार्रवाई की मांग

Published on: 29 September 2020
टाइमिंग को लेकर विवाद,निजी बस चालक ने HRTC चालक व परिचालक की कर दी पिटाई

प्रजासत्ता|
सोलन पुराना बस स्टेंड के पास एक निजी बस चालक व परिचालक द्वारा एचआरटीसी के चालक पर परिचालक की पिटाई करने का मामले के बाद अब सोलन डिपो सर्व कर्मचारी यूनियन ने निजी बस चालक और परिचालक के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए अपना रोष प्रकट किया है|

https://www.facebook.com/PrajasattaNews/videos/364444668032871/
यूनियन ने बीते कल एचआरटीसी के चालक पर परिचालक की से हुई पिटाई की घटना कड़ी निंदा करते हुए सरकार व प्रशासन से इस घटना पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है| यूनियन ने सरकार से अनुरोध करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त से सख्त कानून बनाए जाये ताकि एचआरटीसी चालकों परिचालकों को अपनी ड्यूटी निर्वहन करने में कोई समस्या न आए|

बता दें कि बीते कल सोलन पुराना बस स्टेंड के पास एक निजी बस चालक व परिचालक द्वारा एचआरटीसी के चालक पर परिचालक की पिटाई करने का मामला सामने आया था|बस के समय को लेकर हुए विवाद में जैसे एचआरटीसी बस चालक बातचीत के इरादे से नीचे उतरा तो निजी बस के परिचालक ने इसके सिर पर डिक्की खोलने वाली चाबी से वार कर दिया, जिससे इसके सिर पर चोट आई। वहीं बीच बचाव के लिए आए परिचालक के भी चोट आई| जिस उसने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई| पुलिस निजी बस चालक और परिचालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है|

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now