Prajasatta Side Scroll Menu

जीएसटी अधिकारियों की गुंडागर्दी: व्यापारी को कार्यालय बुलाकर पीटा, बाजू फ्रैक्चर

जीएसटी अधिकारियों की गुंडागर्दी:व्यापारी को कार्यालय बुलाकर पीटा, बाजू फ्रैक्चर

जीएसटी सतर्कता निदेशालय विभाग बद्दी हिमाचल में व्यवसाय चला रहे व्यापारियों व उद्योगपतियों के साथ गुंडागर्दी पर उतर आया है। जीएसटी विभाग बद्दी के अधिकारियों की बद्दी के एक व्यापारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने व्यापारी को मोतिया प्लाजा स्थित कार्यालय में बुलाकर बेहरमी से मारपीट की जिससे व्यापारी को गंभीर चोटें पहुंची। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत के आधार पर तीन अधिकारियों के खिलाफ पुलिस थाना बद्दी में धारा 342, 325 व 34 आईपीसी का मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़ित व्यापारी आजाद गुप्ता पुत्र शिवचरण गुप्ता निवासी बद्दी ने बताया कि वह सर्जिकल सेफ्टी व साफ-सफाई के सामान का कारोबार करता है। गुप्ता ने बताया कि विभाग के अधिकारी नोटिस देकर पिछले कुछ दिनों से कार्यालय बुला रहे थे लेकिन विभागीय कार्रवाई करने की बजाए सिर्फ प्रताड़ित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: नालागढ़ के खनोवा गांव में झंडा चढ़ाते 3 लोग करंट की चपेट में, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

विभाग ने बीते दिन एक बार फिर कार्यालय बुलाकर 50 लाख की डिमांड की जिसका विरोध करने पर उच्च स्तर पर शिकायत करने को कहा तो अधिकारियों ने कमरा बंद कर पीटना शुरू कर दिया। पिटाई करने वालों में विभाग के उच्च अधिकारी हरेंद्र पाल समेत राकेश बंसल व विक्रम सिंह शामिल थे। हरेंद्र पाल ने हाथ मोड़ नीचे गिराया जिसके बाद तीनों ने बेहरमी से पीटा। जिससे व्यापारी का हाथ फ्रैक्चर हो गया।

व्यापार मंडल ने किया घेराव, आरोपियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग
नगर व्यापार मंडल व उद्योग संगठनों के कार्यकर्ताओं में जीएसटी सतर्कता कार्यालय का घेराव किया और नारेबाजी की। व्यापार मंडल के प्रधान प्रवीण कौशल, राजेश जिंदल, संजीव कौशल व पार्षद सुरजीत चौधरी का कहना है कि इस मामले पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। अगर किसी व्यापारी का जीएसटी टैक्स देना बनता है तो व्यापारी कभी पीछे नहीं हटेगा।
पूरा टैक्स सरकार को अदा किया जाएगा। लेकिन जीएसटी के अधिकारियों द्वारा इस तरह की गुंडागर्दी करना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। मंडल ने कहा अगर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई तो पुलिस के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह अधिकारी बेवजह नोटिस भेजकर व्यापारियों व उद्योगपतियों को डराकर अवैध वसूली करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  तकनीकी शिक्षा को अधिक रोज़गारोन्मुखी बनाना सरकार का उद्देश्य - राम कुमार

मामला दर्ज कर जांच की जा रही है: एएसपी
जिला बद्दी पुलिस के एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत पर व्यापारी का तुरंत मेडिकल करवाया गया जिसमें हाथ टूटने की पुष्टि हुई है। मारपीट प्रकरण में हरेंद्र पाल सिंह, राकेश बंसल व विक्रम सिंह के विरुद्ध 342, 325, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

संयुक्त आयुक्त जीएसटी चंडीगढ़ बोले-जांच कर रहे
घटना सामने आने के बाद जीएसटी डिपार्टमेंट चंडीगढ़ की संयुक्त आयुक्त दलबीर कौर बद्दी कार्यालय पहुंची। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह मामला अभी ध्यान में आया है। जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर जांच में अधिकारी दोषी पाए जाते हैं तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
साभार-देनिक भास्कर

इसे भी पढ़ें:  नालागढ़ में बियर से लदा ट्रक पुल से नीचे पलटा, दो की मौत दो घायल
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now