Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

जोगिन्द्रा बैंक गढ़खल में एटीएम का बैंक चेयरमैन ने किया शुभारंभ

जोगिन्द्रा बैंक गढ़खल में एटीएम का बैंक चेयरमैन ने किया शुभारंभ

कसौली।
जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक गढ़खल शाखा में बुधवार को एटीएम का शुभारंभ बैंक के चेयरमैन योगेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि किया। इस दौरान बैंक में पहुंचने पर बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर लाज किशोर शर्मा व बैंक के प्रबंधक दीपक कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। लाज किशोर शर्मा ने कहा कि इस बैंक में ग्राहकों की काफी समय से एटीएम को लेकर मांग थी, जो पूरी हुई है।

बैंक के चेयरमैन योगेश भर्तिया ने कहा कि आज बैंक के छठे एटीएम का शुभारंभ किया गया। पिछले काफी समय से इसकी जरूरत महसूस हो रही थी। उन्होंने कहा कि बैंक की कुल 33 शाखाओं में से तीन में पहले जबकि तीन में अब एटीएम शुरू किए हैं। इनको पहले बैंक के कार्य समय में चलाया जाएगा, लेकिन बाद में आवश्यकता अनुसार व 24 घंटे संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैंक की आईएमपीएस सुविधा का भी लाभ अब लोगों को घर बैठे ही मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि यह जोगिंद्रा बैंक समिति के माध्यम से चलाया जाता है, इसलिए इसमें लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस एटीएम के लिए बैंक निदेशक मंडल के सदस्य लाज किशोर शर्मा के अथक प्रयासों के चलते गढ़खल व आसपास के लोगों को यह सुविधा पहले मिल पाई है। इस दौरान बैंक चेयरमैन योगेश कुमार के साथ बैंक निदेशक संजीव कौशल भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। बैंक प्रबंधक दीपक कुमार ने आए अतिथियों व ग्राहकों का आभार जताया।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now