Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कामली और पुरला वार्ड के लिए हो रहा मोक्षधाम का निर्माण

IMG 20230124 WA0015

बंसी बाबा | परवाणू
ब्लाक धर्मपुर की टकसाल पंचायत के अन्तर्गत वार्ड नंबर 2 कामली में देश आजादी के 75 वर्षों बाद मोक्षधाम बनने जा रहा है । जिसको लेकर स्थानीय निवासी पवन समैला, वीर सिंह कश्यप, सुरेन्द्र कौंडल,वीरेन्द्र कौडल,साहिल समैला आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है ‌।

इस अवसर पर स्थानीय निवासी व पुरला ग्राम सुधार समिति (रजि०)के चेयरमैन पवन समैला ने कहा कि ग्रामीणों के लिए यह प्रसन्नता की बात है कि देश आजादी के 75 वर्षों पश्चात आज टकसाल पंचायत द्वारा एक मोक्षधाम का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है जिसको लेकर उन्होंने ग्रामीणों की और से टकसाल पंचायत प्रधान संतोष कुमारी, उप प्रधान नीरज शर्मा, बीडीसी मेंबर बलदेव सिंह, पंचायत सचिव पवन ठाकुर सहित जिला परिषद सदस्य दर्पणा ठाकुर का आभार व्यक्त किया है जिन्होंने इस मोक्षधाम निर्माण हेतु 3 लाख रुपए की राशि स्वीकृत कर दी है।

पवन समैला ने कहा कि कामली वार्ड में मोक्षधाम न होने की वजह से पुरला कामली ग्रामवासियों को काफी कठिनाईयों व समस्याओ का सामना करना पड़ता था । ग्रामीणों को मृत्यु के पश्चात अपने परिजनों का अन्तिम संस्कार खुले आसमान के नीचे करना पड़ता था जिसके चलते कई प्रकार की कठिनाइयों तेज बारिश, तुफान, गर्मियों में तेज धूप आदि समस्याओं से जुझना पड़ता था परन्तु अब इन सभी प्रकार की समस्यायों से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। पवन समैला ने बताया कि मोक्षधाम को बनाने की मांग उनके द्वारा 20 वर्षों से लगातार उठाई जा रही थी जो अब जाकर पूरी हुई है।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now