Prajasatta Side Scroll Menu

कसौली: हेरिटेज मार्केट की एक दुकान में भड़की आग, सेना के जवानों ने पाया काबू

कसौली: हेरिटेज मार्केट की एक दुकान में भड़की आग, सेना के जवानों ने पाया काबू

कसौली|
पर्यटन नगरी कसौली की हेरिटेज मार्किट में एक रेस्टोरेंट के किचन में आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे करीब आग भड़क गई। आग लगाने की सूचना मिलते ही कसौली स्थित सेना के जवानों की मुस्तैदी से आग पर काबू पाया गया, जिससे हेरिटेज मार्केट में अन्य दुकानों को जलने से बचा लिया गया। इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हो गया। गनीमत रही कि उस समय अंदर कोई मौजूद नहीं था।

बता दें कि मार्केट में सभी दुकानें लकड़ी की बनी हैं, ऐसे में आग की घटना बड़ा नुकसान हो सकता था। सेना के जवानों को आग की सूचना मिलने पर छावनी की फायर गाड़ी भी मौके पर पंहुच कर आग को बुझाने के लिए कार्य किया। छावनी के आलाधिकारी भी आग की सूचना पाकर मौके पर पंहुच गए थे। आग किन कारणों से लगी है और उससे कितने का नुकसान हुआ है इसका आकलन किया जा रहा है। पुलिस थाना कसौली से भी पुलिस भी मौके पर पंहुच कर घटना का जायजा ले रही है।

इसे भी पढ़ें:  शिमला से फरार हत्या का आरोपी को पुलिस ने परवाणू में दबोचा
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now