Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कसौली: जन्गेशु से चोरी हुई बाईक परवाणू से बरामद, एक गिरफ्तार

कसौली: जन्गेशु से चोरी हुई बाईक परवाणू से बरामद, एक गिरफ्तार

कसौली।
कसौली पुलिस ने जन्गेशू में सड़क के किनारे खड़ी हुई मोटरसाइकिल चोरी के आरोपपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जाँच कर रही है।

सोलन पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना कसौली, जिला सोलन में संजय निवासी गाँव भनेत, डाक घर मसुलखाना तहसील कसौली ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी की उसने अपनी मोटर साईकिल नम्बरी HP12(T)0661 रॉयल इनफिल्ड रात जन्गेशू में सड़क के किनारे खड़ी थी जब 14 जुलाई को प्रात: 8:30 बजे वह डियुटी के लिए तैयार होकर सड़क में आया तो इसने देखा कि इसकी मोटर साईकिल जहां पार्क की हुई थी वहां पर नही है।

इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जाच शुरू की। जाँच मर पुलिस ने उपरोक्त मोटर साईकिल परवाणू सेक्टर 3 में आरोपी साहिल पुत्र शिवाकर निवासी सेक्टर 3 के पास पकड़ी। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now