Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कोरोना संक्रमण: नालागढ़ का पुलिस थाना तीन दिन के लिए सील, 25 आइसोलेट

कोरोना संक्रमण

प्रजासत्ता |
औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में कोरोना ने एक बार फिर लोगों को भयभीत कर दिया है। नालागढ़ पुलिस थाना में शनिवार को थाने का मुंशी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिला प्रशासन ने अब एहतियातन थाना को अगले 72 घंटों के लिए बंद कर दिया है। हैरानी की बात है कि पुलिस कर्मचारियों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। इसके बावजूद पुलिस के कर्मचारी कोरोना संक्रमित हुए हैं।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से मुंशी की तबीयत खराब थी, उसके बाद उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पुलिस थाने में करीब 25 लोग कम करते हैं जो अब सभी होम आइसोलेशन में भेजे गए हैं। थाने का काम अब अगले कुछ दिन के लिए रिपोर्टिंग रूम यानी सिटी चौकी से चलाया जाएगा।

ताजा आए मामलों के हिसाब से अब बीबीएन में कुल कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 61 हो गई है, जबकि जिला में यह संख्या कुल 100 के पार हो गई है। पुलिस थाना की पिछली रात से लेकर सैनिटाइजेशन की जा रही है।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now