Prajasatta Side Scroll Menu

कुमारहट्टी में पिंकू इलेवन का मटकी फोड़ प्रतियोगिता पर कब्जा

कुमारहट्टी में पिंकू इलेवन का मटकी फोड़ प्रतियोगिता पर कब्जा

नवीन | कुमारहट्टी
जन्माष्टमी के अवसर पर कुमारहट्टी में आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता में, पिंकू इलेवन की टीम ने मटकी फोड़ कर, खिताब पर कब्जा किया। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने, विजेता टीम को ट्रॉफी व इनाम की राशि देकर पुरस्कृत किया। वीरवार को कुमारहट्टी के वीरभद्र स्पोर्ट्स,परिसर में आयोजित इस भव्य समारोह में हजारों ग्रामीण उपस्थित थे।

विनोद सुल्तानपुरी ने अपनी ओर से इक्कीस हजार कृष्ण सखा मंडल को दिए। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन हुआ। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में सर्व हितकारी शिक्षा निकेतन कुमारहट्टी, मानव एकता पब्लिक स्कूल सुल्तानपुर, पाइन व्यू स्मार्ट स्कूल कुमरहट्टी के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत अघोरी की झांकी, राधा कृष्ण व काली माता की झांकी भी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। आयोजन में बच्चों की स्पून रेस, कॉपी रेस, महिलाओं व पुरुषों की म्यूजिकल चेयर रेस, व रस्साकशी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नवीन सूद ने किया।

इसे भी पढ़ें:  अर्की: अफीम के 1190 पौधे सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

व्यापार मंडल व कृष्ण सखा मंडल ने विधायक विनोद सुल्तानपुरी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, जिला परिषद सदस्य राजेंद्र ठाकुर,अनहेच पंचायत के प्रधान मोहनलाल कंवर, बड़ोग पंचायत के उप प्रधान गुरुदेव शर्मा,भानु गर्ग, रूपलाल ठाकुर बड़ोग, कुणाल गर्ग, आकाश ठाकुर, रजत सूद, साहिल बंसल,मुकेश ठाकुर, हिमांशु सूद, अजय ठाकुर, वरुण अग्रवाल, मोंटू अग्रवाल, अंकुश सूद, संदीप अग्रवाल, सनी सूद, रूप लाल ठाकुर सुल्तानपुर, कुंदन वर्मा, देवेंद्र गुप्ता,सौरभ अग्रवाल, हार्दिक ठाकुर, प्रताप ठाकुर,जयपाल अग्रवाल,हंसराज सूद,गौरव गुप्ता, विजय गर्ग, अशोक सूद, जियालाल ठाकुर,ज्ञान अग्रवाल, राजेश गुप्ता व अन्य गाने मान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें:  राज्य स्तरीय शूलिनी मेला के लिए 12 जून तक आवेदन, 15 से 17 जून तक होंगे कलाकारों के ऑडिशन

सुलतानपुरी ने खेलों में प्रथम आए बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों व विभिन्न खेलों के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से जहां आपसी भाईचारा बढ़ता है।वहीं बच्चों को अपनी संस्कृति को पहचानने का भी अवसर मिलता है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में, मटकी फोड़ प्रतियोगिता को शुरू करने की शुरुआत भी कुमारहट्टी से ही हुई थी। कृष्ण सखा मंडल इस कार्यक्रम को पिछले का अठारह वर्ष से लगातार आयोजित करवा रहा है। जिसे देखने के लिए, कुमारहट्टी के अलावा बड़ोग, सुलतानपुर, सोलन, धरमपुर, कसौली, गड़खल,सुबाथू,डगशाई,व भोज नगर से लोग हजारों लोग पहुंचे हुए थे।इस आयोजन ने इस बार मेले का ही रूप ले लिया।

इसे भी पढ़ें:  ज्वालामुखी बस स्टैंड से HRTC की बस को लेकर फरार हो गया सनकी आदमी, पुलिस ने दाडलाघाट में दबोचा
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now