Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कुनिहार अर्की मार्ग पर ट्रक बाईक में जोरदार टक्कर,बाईक चालक की मौत 1 युवती घायल

कुनिहार अर्की मार्ग पर ट्रक बाईक चालक की जोरदार टक्कर : बाईक चालक की मौत

प्रजासत्ता|
पुलिस थाना कुनिहार के अंतर्गत एक बाइक सवार की ट्रक से भीषण टक्कर हो गई जिसके चलते बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जिसको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। मामला आज (बुधबार)सुबह करीब 10 बजे का है जब बाइक चालक कुनिहार से अर्की मार्ग पर जा रहा था। कुनिहार पुराने बस स्टैंड से महज 200 मिटर दूर ही पँहुचा था कि अचानक वंहा से एक ट्रक कूफटू मार्ग को जाने लगा । जिसके चलते बाइक की ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हो गई।

दुर्घटना में बाइक सवार प्रदीप कुमार (21) पुत्र जगत राम गाव असलु डाकघर चाखड़ अर्की की मौके पर ही मृत्यु हो गई व बाइक में सवार एक लड़की भी गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी। मृतक चालक व बाइक में सवार घायल लड़की को तुरंत स्थानीय चिकित्सालय लाया गया । जहाँ डाक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया व बाइक में सवार लड़की को शिमला रैफर कर दिया गया है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी?
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सोलन रमेश शर्मा ने बताया कि कुनिहार अर्की मार्ग में एक बाइक सवार की ट्रक के साथ टक्कर हो जाने के कारण बाइक सवार की मौके पर ही मृत्यु हो गई व बाइक में सवार एक लड़की भी गंभीर रूप से घायल हो गई । घायल लड़की को शिमला रैफर कर दिया गया है । उन्होंने कहा कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। व पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा दुर्धटना के कारणों की जांच जारी है।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now