Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

लघु किसान कल्याण सभा की मांग, किसानों को अलॉट भूमि के मालिकाना हक के इंतकाल बारे जल्द आदेश जारी करें सरकार

लघु किसान कल्याण सभा की मांग, किसानों के मालिकाना हक के इंतकाल बारे जल्द आदेश जारी करें सरकार

धर्मपुर|
लघु किसान कल्याण सभा की बैठक चैन सिंह की अध्यक्षता में धर्मपुर के मनसा माता मंदिर के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में लघु किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। सभा में जानकारी दी गई कि पंचायतों द्वारा अलॉट भूमि के मालिकाना हक बारे पहले भी सरकारों को लिखा गया था जिसमें से कुछ किसानों के मालिकाना हक के इंतकाल हो चुके हैं, परंतु अभी भी जिला में हजारों किसान इस लाभ से वंचित है।

लघु किसान सभा ने सरकार से अपील है कि बाकि बचे किसानों के मालिकाना हक के इंतकाल बारे जल्द आदेश जारी करें ताकि उन्हें भी इसका लाभ मिल सके। इस विषय पर सभा की आगामी बैठक दिनांक 4/9/ 2022 को मनसा माता मंदिर धर्मपुर में रखी गई है। इस मौके पर अजय धीमान महासचिव, सुरजीत सिंह लांबा प्रधान, अमर सिंह कोषाध्यक्ष, रामरतन कार्यकारिणी सदस्य, गुरबचन कार्यकारिणी सदस्य, मनीष कार्यकारिणी सदस्य, दौलतराम कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now